दौसा
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को शहर के पीलू वाले बालाजी मंदिर में सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया। इस अवसर पर नव मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया गया। आज ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता कैंप का उद्घाटन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा
महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भाजपा केंद्रीय प्रवास योजना के तहत दौसा विधानसभा क्षेत्र में आए दिल्ली के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने महिला कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल है। भाजपा से जुड़ने को लेकर नवमतदाताओं में उत्सुकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार है, पदाधिकारी बदलते हैं, लेकिन विचार नहीं। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है।

भाजयुमो ने भी शुरू किया सदस्यता कैम्प
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भी आज सदस्यता अभियान कैंप शुरू किया गया। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने गांधी तिराहे के पास सदस्यता कैंप का उद्घाटन किया।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें