सवाई माधोपुर में ACB ने BDO जगदीश प्रसाद मीणा को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। नौकरी और बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया।
सवाई माधोपुर
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी नगर-प्रथम, जयपुर इकाई की टीम ने सवाई माधोपुर पंचायत समिति के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) एवं अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सैलरीड कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन | HRA नियमों में ऐसा बदलाव, जो पड़ सकता है भारी
नौकरी और बिल पास करने की एवज में मांगी थी रिश्वत
एसीबी को मिली शिकायत में परिवादी ने बताया कि आरोपी अधिकारी BPM पद पर कार्यरत परिवादी और उसके दो साथियों को कार्यमुक्त नहीं करने तथा उनके बकाया यात्रा भत्ते एवं अन्य बिलों को पास करने के बदले प्रत्येक से 1-1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी अन्य साथियों से भी रिश्वत की राशि एकत्रित कर दिलाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।
शिकायत सही मिली तो बिछाया गया जाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी नगर-प्रथम, जयपुर इकाई ने उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय आनन्द शर्मा के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन कराया, जो प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी को परिवादी से 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
यह पूरी कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन तथा महानिरीक्षक पुलिस सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में की गई। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
सरकारी और निजी ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन
एसीबी जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के सवाई माधोपुर स्थित सरकारी आवास पर टोंक एसीबी तथा कोटा स्थित निजी आवास पर कोटा एसीबी की टीम द्वारा एक साथ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, जिससे आरोपी की संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य साक्ष्य सामने आने की संभावना है।
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
590 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर | सरकारी खाते से छेड़छाड़, चार अधिकारी सस्पेंड
अनुबंध सेवाकाल भी गिना जाएगा पेंशन में | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल सरकार का बड़ा यू-टर्न
CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
