भरतपुर (Bharatpur) में अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन में 600 युवक-युवतियों ने भाग लिया। समाज की एकजुटता और सादगीपूर्ण विवाह का संदेश दिया गया।
भरतपुर (विष्णु मित्तल )
सामाजिक समरसता, परंपरा और आधुनिक सोच का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में काली बगीची स्थित गिरीश रिसोर्ट में ‘अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन’ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 600 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कर अपने जीवनसाथी की तलाश की दिशा में पहला कदम बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय बंसल, सहायक कलेक्टर पायल जैन, सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश सिंघल और महिला महामंत्री बबीता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समाज की एकजुटता और सादगीपूर्ण विवाह पर जोर
पूर्व विधायक विजय बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज सदैव राष्ट्र निर्माण और सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन जैसे मंच समाज में आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं और वैवाहिक प्रक्रिया को सरल बनाते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने विवाह समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर चिंता जताते हुए कहा कि आधुनिकता के नाम पर अपव्यय रोकना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को प्राथमिकता देते हुए सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को आगे बढ़ाएं।
स्मारिका विमोचन और परिचय सत्र बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा ‘अग्रवाल विवाह योग्य युवक-युवती विवरण’ स्मारिका का विधिवत विमोचन भी किया गया, जिसमें पंजीकृत प्रत्याशियों का विस्तृत विवरण संकलित किया गया है।
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण परिचय सत्र रहा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश सिंघल, महिला महामंत्री बबीता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रीति कंसल और महिला जिलाध्यक्ष शालिनी मित्तल ने मंच से एक-एक प्रत्याशी का परिचय प्रस्तुत किया।
सुव्यवस्थित आयोजन और हजारों की भागीदारी
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन बालकिशन बंसल और मोनिका बंसल ने किया। पंजीकरण व्यवस्था की जिम्मेदारी विष्णु लोहिया, दीन दयाल गुप्ता, मोहन लाल मित्तल, विष्णु गर्ग, नरेंद्र सिंघल, रामनिवास अग्रवाल, युवराज, सचिन मित्तल, ओम प्रकाश गुप्ता अचार वाले और उनकी टीम ने संभाली।
सम्मेलन में मनीष गर्ग, नवरत्न गर्ग, हेमराज गोयल, भूपेंद्र गर्ग, महेश गुप्ता, विनोद मेडिकल, सतीश मित्तल, प्रदीप आर्य, विनय दमदमा, ओमप्रकाश सिंघल, महेश सिंघल, सीमा मित्तल, सुषमा गोयल, निशा गोयल, पारुल गोयल, मीनू गोयल, अंजू मित्तल, सुषमा सिंघल, निधि गोयल, रंजना अग्रवाल, फूलचंद गर्ग, संजीव गुप्ता, गिरधारी गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, राकेश मित्तल, पहलाद गुप्ता, गोविंद गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, एसपी जिंदल सहित हजारों अग्रबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री मुकेश सिंघल ने दूर-दराज से आए सभी परिवारों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज की एकता और जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
590 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर | सरकारी खाते से छेड़छाड़, चार अधिकारी सस्पेंड
अनुबंध सेवाकाल भी गिना जाएगा पेंशन में | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल सरकार का बड़ा यू-टर्न
CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
