दौसा (Dausa) के श्री गुप्तेश्वर मंदिर में महिला फागोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया, पूजा-अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न, प्रसादी का वितरण किया गया।
दौसा
रंगों और भक्ति के संगम का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब श्री गुप्तेश्वर महादेव ट्रस्ट द्वारा श्री गुप्तेश्वर मंदिर परिसर में महिला फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मधुर फाग गीतों की धुन पर मंदिर प्रांगण देर तक नृत्य और उल्लास से सराबोर रहा।
590 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर | सरकारी खाते से छेड़छाड़, चार अधिकारी सस्पेंड
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी कान्हा पाराशर ने विधिवत पूजा-अर्चना से करवाई। जैसे ही भक्ति गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं, महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य करते हुए फागोत्सव को जीवंत बना दिया। मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नवल सराफ ने इस अवसर पर सभी आगंतुकों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन पर गुप्तनाथ बाबा की आरती की गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट की ओर से सभी महिलाओं को प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में ओपी शर्मा, भगवान वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा (मैनेजर), कैलाश शर्मा, महेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, महेश गुप्ता, जयराम गुर्जर, रामावतार सैनी, कैलाश सैनी, शंभू मीणा, प्रेम प्रकाश सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फागोत्सव ने मंदिर परिसर को भक्ति, संगीत और उल्लास के रंगों से सराबोर कर दिया, जहां हर चेहरे पर आस्था और आनंद की झलक साफ दिखाई दे रही थी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
590 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर | सरकारी खाते से छेड़छाड़, चार अधिकारी सस्पेंड
अनुबंध सेवाकाल भी गिना जाएगा पेंशन में | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल सरकार का बड़ा यू-टर्न
CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
