सोने-चांदी की शुद्धता पर छात्रों ने उकेरा भरोसे का संदेश | एमपीयूएटी में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन | हॉलमार्किंग की जागरूकता से गूंजा सात दिवसीय NSS शिविर

उदयपुर के एमपीयूएटी में NSS शिविर के तहत हॉलमार्किंग विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने सोने-चांदी की शुद्धता और उपभोक्ता जागरूकता का दिया संदेश।

उदयपुर 

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में सीसीएएस स्टैंडर्ड्स क्लब द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत “हॉलमार्किंग: सोने/चांदी में शुद्धता का विश्वास” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स, जयपुर का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. धृति सोलंकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉलमार्किंग सोना और चांदी की गुणवत्ता तथा शुद्धता का प्रमाण है, जो उपभोक्ताओं के विश्वास को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए गुणवत्ता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

40 विद्यार्थियों ने पोस्टरों में दिखाया जागरूकता का रंग

प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हॉलमार्किंग के महत्व, उपभोक्ता जागरूकता और गुणवत्ता के प्रति विश्वास को अपने पोस्टरों में प्रभावी रूप से अभिव्यक्त किया। प्रतिभागियों ने बीआईएस हॉलमार्क के प्रतीकों, सोने-चांदी के आभूषणों और उनकी शुद्धता के संदेश को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया, जिससे गुणवत्ता के प्रति जागरूकता का स्पष्ट संदेश सामने आया।

क्लब की मेंटर एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. सुमन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉलमार्किंग उपभोक्ताओं के विश्वास का प्रतीक है और यह गुणवत्ता सुनिश्चित करने का सबसे विश्वसनीय माध्यम है।

समापन सत्र में घोषित होंगे विजेता

एनएसएस शिविर के समापन सत्र में प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रेखा व्यास, डॉ. हेमू राठौड़, डॉ. मोनिका रॉय और डॉ. अंजली जुयाल का विशेष योगदान रहा।

इस प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि गुणवत्ता और उपभोक्ता जागरूकता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी प्रभावी रूप से प्रसारित किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: अब प्रमोशन तय समय में | रेलवे बोर्ड ने जारी किया ‘मॉडल सिलेक्शन कैलेंडर’, इतने दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।