मध्यप्रदेश में जघन्य हत्याकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून डाला, तीन गंभीर घायल

मुरैना 

इस समय मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। शुक्रवार सुबह  मुरैना में  एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में 3 पुरुष और 3  महिलाएं शामिल हैं। गोली लगाने से 2 पुरुष और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  इस हत्याकांड के कारण पूरे गांव में दहशत है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे।

इनकी हुई मौत
लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

घटना  मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है। दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह भी लेपा भिडोसा गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है इस हत्याकांड को दस साल पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। बताया गया कि पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या कर दी थी। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं। कुछ लोग लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक फायरिंग कर देता है। गोली लगने से तीन पुरुष और तीन महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर किया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है।

ऐसे शुरू हुआ खूनी संघर्ष
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव लेपा-भिड़ौसा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा हैदोनों पक्ष शुक्रवार सुबह आमने सामने हो गए और दोनों के बीच जमकर लाठियां चलीं इसी बीच एक पक्ष के दो लोगों ने बंदूक से फायर कर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें   

फार्मासिस्ट के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | ये होंगे चयन के मापदंड

आयुर्वेद विभाग में निकली असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | यहां जानिए डिटेल

WAPCOS के पूर्व CMD के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, दिल्ली गाजियाबाद समेत देश में 19 जगहों पर छापेमारी, 20 करोड़ कैश बरामद | नोटों की गड्डियों से भरा था बैड

सुप्रीम कोर्ट में अभूतपूर्व घटना, हाईकोर्ट जज ने सुप्रीम कोर्ट को दे दिया रात बारह बजे तक का अल्टीमेटम तो सबसे बड़ी अदालत को रात आठ बजे बैठानी पड़ी बेंच और फिर हुआ ये फैसला | जानिए पूरा मामला