पंजाब चुनाव से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल, 60 सीटों पर असर

रोहतक 

पंजाब चुनाव से ठीक पहले दुष्कर्म और हत्या के केस में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेंगे। इसके चलते सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा।

राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई। जेल नियमों के तहत कोई भी कैदी पेरोल या फरलो ले सकता है। इसका निर्णय सरकार व जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था या दूसरी आपत्तियों को देखकर लेना होता है। पिछले दिनों राम रहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को राम रहीम को फरलो की हरी झंडी मिल गई।

पंजाब की राजनीति में डेरों का प्रभाव
गुरमीत राम रहीम को पंजाब में चुनाव से ठीक 13 दिन पहले जेल से पेरोल पर छोड़ा जा रहा है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। डेरा सिरसा का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। राजनीतिक दल डेरों की शरण में जाते रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा पिछले कई सालों से पंजाब में हुए हर चुनाव में भूमिका निभाता है। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदे के पंजाब में डेरों की संख्या करीब 10 हजार है। पूरे भारत 6 करोड़ अनुयायियों वाले इस डेरा का प्रभाव राज्य की करीब 50-60  सीटों पर माना जाता है।

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने डेरा सच्चा सौदा को अपने पाले में कर लिया था। इसका नतीजा ये रहा कि हरसिमरत कौर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह को एक लाख वोटों से हराया। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले खुद विदेशमंत्री सुषमा स्वराज डेरा सच्चा सौदा गई थीं।

FR लगाने के एवज में DSP के रीडर और दो वकीलों ने मांगी तीन लाख की घूस, ACB ने तीनों को 60 हजार लेते हुए दबोचा

कोटा में सतीश पूनिया का कांग्रेसियों ने रोका काफिला, काले झंडे दिखाए, गाड़ी पर पथराव

क्या आपको पता है लता मंगेश्कर की पहली कमाई? जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान, यहां जानिए उनकी और भी दिलचस्प बातें

Lata Mangeshkar Passes Away: भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, कोरोना होने के बाद हुई थीं अस्पताल में भर्ती

राजस्थान में अब आएगी शराब की बहार, जनता को पिलाकर 15 हजार करोड़ वसूलेगी सरकार

हाथी पार नहीं कर पा रहे थे रेलवे ट्रैक, IAS ने शेयर किया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट