भरतपुर बंद टला, व्यापारियों की बड़ी जीत | नगर निगम से बनी सहमति, सड़क चौड़ीकरण विवाद पर समझौता

भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण विवाद को लेकर व्यापारियों और नगर निगम प्रशासन के बीच समझौता हो गया। व्यापार महासंघ ने 26 मई का भरतपुर बंद वापस लिया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच चल रहा तनाव आखिरकार बातचीत की टेबल पर सुलझ गया। लंबे आंदोलन और विरोध के बाद रविवार को नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया, जहां घंटों चली चर्चा के बाद बड़ा समझौता हो गया।

इस अहम बैठक के बाद भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने 26 मई को प्रस्तावित ‘भरतपुर बंद’ वापस लेने की घोषणा कर दी।

व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर

बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री विपुल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज, संघर्ष समिति संयोजक विष्णु जैन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम इन्द्रजीत भारद्वाज, ऑटोमोबाइल संघ के अध्यक्ष मोहन चन्द सिंघल और मंत्री निरंजन मित्तल शामिल रहे।

जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास, मुआवजे और सड़क चौड़ीकरण से होने वाले नुकसान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के बाद व्यापारियों की लगभग सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई।

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस समझौते को केवल मौखिक भरोसे तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि सहमति पत्र तैयार कर उसे लिखित रूप दिया गया। नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए।

व्यापार महासंघ ने कहा कि प्रशासन द्वारा व्यापारियों की मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किए जाने के बाद अब 26 मई को प्रस्तावित भरतपुर बंद का निर्णय वापस लिया जाता है।

महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने इस समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, विशेष रूप से नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई का धन्यवाद जताया। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

अब पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं | भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को राहत… साथ ही उद्योग, बिजली और गांवों पर भी मेगा प्लान, जानें और क्या हुए फैसले

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।