गोरखपुर
पूर्वोत्तर रेलवे इन दिनों ऐसे रेलकर्मियों की खोज करने में लगा है जिनकी आयु 75 साल और उससे ऊपर हो चुकी है और जिन्होंने रेलवे और देश का मान बढ़ाया है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे खास तैयारी कर रहा है। सूचियां बनना शुरू हो गया है ।
दरअसल 75 साल और उससे ऊपर की आयु प्राप्त करने वाले रेलवे के इन प्लेटिनम कर्मचारियों को पूर्वोत्तर रेलवे अगले साल 2022 में 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव में सम्मानित करने जा रहा है। इसलिए इस बार 2022 में 15 अगस्त का समारोह खास होगा। रेलवे इस बार अपने प्लेटिनम कर्मचारियों के साथ ही आजादी का यह अमृत महोत्सव मनाएगा। इस दौरान 75 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके रेलकर्मियों को न सिर्फ सम्मानित कर मेडल प्रदान किया जाएगा बल्कि उनसे जुड़ी यादों को भी सहेजा इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
बनाई जा रही है सूची
फ़िलहाल आजादी के 75वें महोत्सव के अंतर्गत रेलवे प्रशासन 75 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन प्लेटिनम रेलकर्मियों की सूची तैयार करने में जुट गया है। ट्रेन संचालन, खेल, कला और साहित्य किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने या रेलवे और देश का मान बढ़ाने वाले रेलकर्मी खोजे जा जा रहे हैं। सूची तैयार हो जाने के बाद उत्कृष्ट रेलकर्मियों को समारोह में सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाएगा।
बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे रेलकर्मी
रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि यह पहल आजादी महोत्सव से जुड़े लोगों का न सिर्फ मान बढ़ाएगी, बल्कि अन्य को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देश के क्रम में आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
26 जनवरी से 15 अगस्त तक स्टेशनों पर गूंजेंगे आजादी के तराने
26 जनवरी से 25 अगस्त तक गोरखपुर सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आजादी के तराने गूंजेंगे। प्लेटफार्मों पर लगे डिस्प्ले बोर्ड में ट्रेनों की अपडेट जानकारी के साथ देशभक्ति गीत चलते रहेंगे। ताकि, यात्रा के दौरान भी लोग आजादी के 75वें महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
होंगी देशभक्ति से संबंधित प्रतियोगिताएं
रेलवे के कार्यालयों, स्कूलों और प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न वर्गों में देशभक्ति से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और उनके स्वजन भाग लेंगे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
