मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर से भीषण हादसे की खबर आ रही है। रविवार सुबह ही सुबह मुजफ्फरपुर में बेला फेज- 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। इसमें काम कर रहे कई मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। अभी तक दस मजदूरों की मौत की सूचना मिली है। मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं।
हादसा इतना भीषण था कि मृतकों की बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। किसी का सिर्फ हाथ मिल रहा है तो किसी का सिर्फ पैर। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके अंदर काम कर रहे 2 लोग भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों की भी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
5 KM दूर तक हुई धमाके की आवाज
बायलर फटने से हुए तेज धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बताया, ‘धमाके की वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। हम लोगों को पहले भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, बाद में पता चला कि बायलर फटने की वजह से धरती हिली है।’
नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को खोज रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं। फिलहाल मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। बेला थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
- पत्रकार आवास योजना पर उठे सवाल, 76.68 लाख के प्लॉट पर 15 लाख की छूट भी नाकाफी, सस्ती आवासीय सुविधा की मांग
- भरतपुर में विकास या दो साल की सजा? सर्कुलर रोड से गलियों तक खुदी सड़कें, जनता पूछ रही—आखिर राहत कब!
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
