सीकर में भरतपुर के खिलाड़ियों का गोल्डन धमाका, 11 स्वर्ण पदकों से चमका जिला, ऐश्वर्य को मिला बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर अवॉर्ड

सीकर में राजस्थान सिख गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भरतपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। 11 स्वर्ण पदक और ऐश्वर्य शर्मा को बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड।

भरतपुर। सीकर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भरतपुर के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से पदकों की झड़ी लगा दी। 27 और 28 नवंबर को हुई तृतीय राजस्थान सिख गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में जयशंकर टाईगर क्लब एवं प्रशिक्षण संस्थान भरतपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल दिखाया। प्रतियोगिता में भरतपुर के 11 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं क्लब के खिलाड़ी ऐश्वर्य शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सीकर में आयोजित इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन सिख गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में किया गया। राजस्थान सिख गेम्स ताइक्वांडो के सचिव अभिमन्यु शर्मा एवं राजस्थान ताइक्वांडो संघ के तकनीकी निदेशक भूपेंद्र कुमावत के नेतृत्व में मुकाबले आयोजित हुए।

ऐश्वर्य शर्मा को मिला विशेष सम्मान

प्रतियोगिता में ऐश्वर्य शर्मा ने अपने खेल प्रदर्शन से खास पहचान बनाई। उन्हें राजस्थान बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ऐश्वर्य कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर, रानीखेत की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी से भी जुड़े हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्लब और भरतपुर के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

जयशंकर टाईगर क्लब भरतपुर के जिन खिलाड़ियों के नाम उपलब्ध कराए गए हैं, उनमें ऐश्वर्य शर्मा, अक्षित, दिव्यांश, हिमांशु, रुचिका, विनीत, यशस्वी राजपूत, अक्षतेंद्र भारद्वाज, पीयूष एवं रामया शर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया।

खेल पदाधिकारियों ने दी बधाई

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्लब अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, जूडो चैंपियन पोहप सिंह जादौन, सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर, भरतपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष पवन पाराशर और सचिव दीप्ति शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भरतपुर के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कोरोना से भी खौफनाक होगा AI का कहर? 2027 में लाखों मौतों और बैंकिंग ठप होने की डरावनी चेतावनी! | ‘घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रख लें…

परिसीमन पर मोदी सरकार ने विपक्ष के किले में लगाई सेंध, स्टालिन ने खोला रास्ता, शरद पवार की पार्टी भी बदलेगी पाला! INDIA गठबंधन में बढ़ी बेचैनी

HDFC बैंक ग्राहकों के मोबाइल पर अब नहीं आएगा हर UPI पेमेंट का मैसेज, 1 जनवरी से बदलने जा रहा है ये नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *