अलवर में द्वितीय जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न। अंडर-9 से अंडर-15 तक विजेता खिलाड़ियों की सूची और राज्य प्रतियोगिता का विवरण।
अलवर। टेबल टेनिस की टेबल पर कहीं नन्हे खिलाड़ियों की तेजी देखने को मिली तो कहीं मुकाबलों में खिताब के लिए कड़ा संघर्ष। अलवर में आयोजित द्वितीय जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे और युवा खिलाड़ियों ने हर पॉइंट के लिए पूरा ज़ोर लगा दिया। प्रतियोगिता के समापन के साथ ही अब चयनित खिलाड़ियों की नजर राज्य स्तरीय मुकाबलों पर है, जहां वे अलवर का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में हर खिलाड़ी के लिए यह चैंपियनशिप खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच बनी रही।
अलवर जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता फोर्स टेबल टेनिस एकेडमी में आयोजित हुई। संघ के सचिव पंकज सैनी ने बताया कि अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 18 से 20 दिसंबर तक बांसवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आशीष शर्मा के अनुसार समापन समारोह में विनय उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता संघ की संयुक्त सचिव सविता सैनी ने की तथा साहिल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के नतीजे: किसने मारी बाजी?
अंडर-9 बालक एकल
प्रथम: कनव
द्वितीय: अथर्व
तृतीय: दर्श एवं विराज
अंडर-9 बालिका एकल
– प्रथम: वैष्णवी करौड़िया
अंडर-11 बालक एकल
प्रथम: दिवित
द्वितीय: कृषिव
तृतीय: शिवल एवं कनव
अंडर-11 बालिका एकल
प्रथम: क्ष्रिजा
द्वितीय: पहर
तृतीय: वैष्णवी करौड़िया एवं प्रिशा
अंडर-13 बालक एकल
प्रथम: आरव जैन
द्वितीय: सिद्धार्थ
तृतीय: वत्सल एवं तेजस
अंडर-13 बालिका एकल
प्रथम: क्ष्रिजा
द्वितीय: पहर
तृतीय: शनाया एवं प्रिशा
अंडर-15 बालक एकल
प्रथम: खुशाग्र जैन
द्वितीय: अर्नव
तृतीय: वत्सल एवं लविन
अंडर-15 बालिका एकल
प्रथम: तविशी
द्वितीय: सौम्या गांधी
तृतीय: मौलिका एवं रक्षिता
अंडर-15 बालक युगल
प्रथम: अर्नव एवं खुशाग्र
द्वितीय: आरव एवं ध्रुव
तृतीय: पनव एवं रेयांश तथा शुभ एवं वत्सल
अंडर-15 बालिका युगल
प्रथम: रक्षिता एवं सौम्या
द्वितीय: तविशी एवं मौलिका
तृतीय: राधिका एवं वैष्णवी करौड़िया
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के नतीजों ने अलवर की उभरती टेबल टेनिस प्रतिभाओं की झलक दिखाई। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
