भुसावर में पक्षियों के लिए शुरू हुई खास पहल, मुस्कान एक पहल संस्था ने किया पक्षी घर का शुभारंभ

भुसावर में मुस्कान एक पहल संस्था की ओर से पक्षी घर शुभारंभ एवं दीनबंधु कार्यक्रम आयोजित। पक्षी संरक्षण और जीव सेवा का दिया संदेश।

भुसावर। बेजुबान पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिले और जीवों के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़े, इसी उद्देश्य से भुसावर में मुस्कान एक पहल संस्था ने सेवा की नई पहल की। कस्बे के श्रीराम मैरिज गार्डन में रविवार, 29 नवंबर को संस्था की ओर से पक्षी घर शुभारंभ एवं दीनबंधु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पक्षी संरक्षण, जीव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। परोपकार सेवा संस्थान एवं चैरिटेबल ट्रस्ट महवा (दौसा) के प्रतिनिधियों के साथ विशिष्ट अतिथि कविता सिंह तथा भरतपुर के गौरैया बचाओ अभियान से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

पक्षियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

समारोह में पक्षियों के संरक्षण और उनके लिए सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पक्षी घर का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पक्षी और अन्य बेजुबान जीव भी प्रकृति का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। छोटे-छोटे प्रयासों से भी पक्षियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। संस्था की इस पहल को जीव रक्षा और प्रकृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

संस्था ने सार्वजनिक किया आय-व्यय का हिसाब

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से अपनी आर्थिक गतिविधियों में पारदर्शिता का परिचय देते हुए 1 जनवरी 2026 से 28 नवंबर 2026 तक का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष अरविंद मित्तल ने यह विस्तृत ब्यौरा उपस्थित लोगों के सामने रखा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जीव रक्षा, सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कोरोना से भी खौफनाक होगा AI का कहर? 2027 में लाखों मौतों और बैंकिंग ठप होने की डरावनी चेतावनी! | ‘घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रख लें…

परिसीमन पर मोदी सरकार ने विपक्ष के किले में लगाई सेंध, स्टालिन ने खोला रास्ता, शरद पवार की पार्टी भी बदलेगी पाला! INDIA गठबंधन में बढ़ी बेचैनी

HDFC बैंक ग्राहकों के मोबाइल पर अब नहीं आएगा हर UPI पेमेंट का मैसेज, 1 जनवरी से बदलने जा रहा है ये नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *