मिर्जापुर
निजी स्कूल का कक्षा दो का सात साल का मासूम गोलगप्पा खाने क्या चला गया, स्कूल प्रिंसिपल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और ऐसा हैवान बन गया कि उसने मासूम को बिल्डिंग की छत से पैर पकड़ कर बालकनी में उल्टा लटका दिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह इस प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अहरौरा में स्थित निजी स्कूल सद्भावना शिक्षण संस्थान जूनियर हाईस्कूल स्कूल का है। जहां पर गुरुवार की दोपहर स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाले सोनू यादव नाम के बच्चे को गोलगप्पा खाने पर यह अजीबोगरीब सजा मिली। इससे गुस्साए स्कूल के प्रिंसिपल मनोज विश्वकर्मा ने सजा देने के लिए बच्चे का एक पैर पकड़ा और उसे बिल्डिंग के नीचे बालकनी से उल्टा लटका दिया। जब यह वाकया हुआ तो आस-पास और भी बच्चे मौजूद थे।
बच्चा छटपटाया, चिल्लाया और माफ़ी मांगी तब छोड़ा
स्कूल प्रिंसिपल की इस हरकत के दौरान बच्चा खूब छटपटाया, चिल्लाया और माफ़ी मांगी, इसके बाद ही स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चे को छोड़ा। बच्चे को लटकाने का फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद एक्शन लेते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल मौके पर जा कर जांच करने और मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह इस प्रिंसिपल को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस वारदात के बाद से मासूम सहमा हुआ है और किसी से भी कुछ बोलने में डर रहा है। स्कूल से वापस आने के बाद सोनू किसी को कुछ भी नहीं बोला और बस रोता रहा। उसने इस संबंध में केवल अपने पिता को जानकारी दी। पीड़ित बच्चे के पिता रंजीत यादव का कहना है कि बच्चा गोलगप्पा खाने गया था। वहां पर बच्चों के साथ शरारत कर रहा था। इस पर सजा देने के लिए यह सब किया।
प्रिंसिपल की सफाई; गलती से लटका दिया, माफ़ी दे दो
इस पूरी वारदात के तूल पकड़ने के बाद प्रिंसिपल मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि जान बूझकर ऐसा नहीं किया है। गलती से बच्चे को बरामदे से लटा दिया था। इस बात को लेकर बच्चे के अभिभावकों से माफी भी मांग ली है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
