जोधपुर
राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) में शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी (Chief Justice Akil Qureshi) ने 3 न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायिक अधिकारी उमाशंकर व्यास और अधिवक्ता कोटे से जोधपुर से अतिरिक्त महाधिवक्ता रेखा बोराणा और जयपुर से समीर जैन को शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह में नए न्यायाधीशों के परिजन भी मौजूद रहे। इनकी शपथ के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) में जजों की संख्या अब कुल 30 हो गई है।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद 3 न्यायाधीशों ने मुख्य पीठ जोधपुर में मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ सुनवाई की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया गया। दोनों एसोसिएशन की ओर से भी नए न्यायाधीशों का स्वागत किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी, वरिष्ठ न्यायाधीश संदीप मेहता, वरिष्ठ न्यायाधीश विजय विश्नोई, न्यायाधीश अरूण भंसाली, न्यायाधीश दिनेश मेहता, न्यायाधीश मनोज गर्ग, न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा और न्यायाधीश रामेश्वर व्यास मौजूद रहे।
इनके साथ-साथ राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन के रजिस्ट्रार जनरल निर्मल सिंह मेडतवाल, रजिस्ट्रार प्रशासन युधिष्ठर शर्मा, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष राजेश पंवार, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, महासचिव दर्शन राम, राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद चौधरी महासचिव मृगराजसिंह राठौड़ व कोषाध्यक्ष महावीर सिंह उतवण, बीसीआर के सदस्य रणजीत जोशी, इन्द्रराज चौधरी, केन्द्र सरकार के अधिवक्ता भानु प्रकाश बोहरा, मुकेश राजपुरोहित, अतिरिक्त महाधिवक्ता संदीप शाह, सुनील बेनीवाल, करणसिंह राजपुरोहित, पंकज शर्मा, मनीष व्यास और अनिल गौड़ मौजूद थे।
पहली बार अधिवक्ता कोटे से महिला जज
रेखा बोराणा (Rekha Borana) जोधपुर और राजस्थान की पहली महिला अधिवक्ता हैं, जो राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त हुई हैं. इससे पहले न्यायिक अधिकारी कोटे से महिला न्यायाधीश बन चुकी है लेकिन अधिवक्ता कोटे से पहली महिला न्यायाधीश है.जब अधिवक्ता महिला को राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
