जयपुर
अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार बयान महिला शिक्षकों को लेकर चर्चा में है। डोटासरा ने कहा की जिस स्कूल में महिला शिक्षक ज्यादा होती हैं, वहां झगड़े ज्यादा होते हैं।
गोविन्द डोटासरा का यह बयान अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामने आया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में महिला शिक्षक अधिक होती हैं, वहां झगड़े भी अधिक होते हैं। इस स्थिति में सुधार होना चाहिए। गोविंद सिंह डोटासरा समसा और राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से ओटीएस में ‘सशक्त बालिका, सशक्त राजस्थान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनी लखेरा और पर्वतारोही तुलसी मीना ने भी मौजूद थीं।
कार्यक्रम में डोटासरा ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए। पहले बेटी को कोख में ही मार दिया जाता है, लेकिन आज महिला बहुत आगे निकल गई हैं। सरकार ने पॉलिसी ऐसी बनाई है जिसमें सरकारी नौकरी, पदस्थापन और प्रमोशन में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
पुस्तकों का किया विमोचन
इस मौके पर ‘सुरक्षित विद्यालय शिक्षा और ‘साइबर सिक्योरिटी’ पर पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गोयल, समग्र शिक्षा के निदेशक भंवरलाल, साइबर पीस फाउंडेशन के फाउंडर मेजर विनीत कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान स्कूली बालिकाओं ने आत्मरक्षा के तकनीकों का भी प्रदर्शन किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
- इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव
