सुविधा
क्या आपका अकाउंट पीएनबी(PNB) यानी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में है? यदि हां तो ये खबर आपके काम की है। पीएनबी (Punjab National Bank) अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन सर्विस लेकर आया है। इस सर्विस के तहत आप एक एटीएम से ही तीन अकाउंट्स के पैसे निकाल सकेंगे।
देश के सभी बैंक अपने ग्राहकों को एक अकाउंट पर एक एटीएम डेबिट कार्ड (ATM/Debit Card) देते हैं। क्योंकि एक डेबिट कार्ड से एक ही बैंक अकाउंट (Bank Account) लिंक होता है। लेकिन अब पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एक डेबिड कार्ड से तीन बैंक अकाउंट से पैसे निकालने की सुविधा दे रहा है। यानी पीएनबी के ग्राहकों को 2 या 3 बैंक अकाउंट्स के लिए 2 या 3 एटीएम रखने की जरूरत नहीं होगी।
बैंक अपने ग्राहकों को ‘एडऑन कार्ड’ (Add On Card) और ‘एडऑन अकाउंट’ (Add On Account) नाम से दो सुविधाएं दे रहा है। एडऑन कार्ड फैसिलिटी (Add on Card Facility) के तहत एक बैंक अकाउंट पर तीन डेबिट कार्ड (Debit Cards) ले सकते हैं। वहीं एडऑन अकाउंट फैसिलिटी (Add on Account Facility) के तहत एक डेबिट कार्ड से तीन अकाउंट लिंक कराए जा सकते हैं। यानी अब एक कार्ड से कई फायदे हो सकते हैं।
फैसिलिटी कार्ड (Add on Card Facility)
‘एड ऑन कार्ड फैसिलिटी’ के तहत ग्राहक अपने बैंक अकाउंट पर अपने लिए जारी होने वाले डेबिट कार्ड के अलावा अन्य 2 एडऑन कार्ड ले सकता है। लेकिन इसमें केवल माता पिता, पति/पत्नी या बच्चों को शामिल किया जाएगा। इन कार्ड्स की मदद से मेन अकाउंट से निकासी कर सकते हैं।
डेबिट कार्ड (Add on Account Facility)
पीएनबी के अनुसार, एक डेबिट कार्ड से तीन बैंक अकाउंट लिंक कराने की सुविधा सीमित है। इस सुविधा के तहत कार्ड जारी किए जाने के समय ही एक कार्ड पर तीन बैंक अकाउंट्स लिंक कराए जा सकते हैं। इनमें से एक मेन अकाउंट होगा और दो अन्य अकाउंट होंगे। इन तीनों अकाउंट्स में से किसी से भी एक डेबिट कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।
पीएनबी के एटीएम पर ही मिलेगी यह सुविधा
ये सुविधा सिर्फ पीएनबी के एटीएम पर ही मिलेगी। इसके तहत किसी दूसरे बैंक का एटीएम इस्तेमाल करने पर मेन अकाउंट से ही ट्रांजेक्शन होगा। इसके तहत बैंक अकाउंट्स पीएनबी की किसी भी सीबीएस ब्रांच के हो सकते हैं, लेकिन अकाउंट एक ही व्यक्ति के नाम पर होने चाहिए। तभी आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
