राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल के नाम बदले, अब इस नाम से जाने जाएंगे | जानें कितने भव्य हैं ये हॉल  

नई दिल्ली 

Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से गुरुवार को जारी की गई प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार दरबार हॉल का नाम अब ‘गणतंत्र मंडप’ (Ganatantra Mandap) और अशोक हॉल का नाम अब ‘अशोक मंडप’ (Ashok Mandap) होगा।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम | 50 लाख छात्र होंगे शामिल, बस में फ्री जा सकेंगे | यहां पढ़ें पूरी डिटेल

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि राष्ट्रपति भवन देश का प्रतीक है और समृद्ध विरासत का संकेत देता है। लगातार यह प्रयास किए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन तक लोगों की पहुंच बढ़ाई जाए। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन की पहचान को भारतीय संस्कृति के मूल्यों और भावनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी विचार के आधार पर ही राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम अब ‘गणतंत्र मंडप’ रहेगा।

राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया कि भारत अब एक गणतंत्र है। ऐसे में दरबार जैसा शब्द इस्तेमाल करना सही नहीं है। भारतीय समाज में गणतंत्र की परिभाषा प्रचाीन है। इसलिए दरबार हॉल का नाम अब ‘गणतंत्र मंडप’ कर दिया गया है। वहीं अशोक हॉल का इस्तेमाल बॉलरूम के तौर पर होता रहा है। अशोक का अर्थ होता है- किसी भी तरह के शोक से मुक्त होना है। ऐसे में अशोक नाम को बनाए रखा जाएगा, लेकिन उसके साथ अब हॉल की जगह मंडप शब्द जोड़ा जाएगा।

अशोक हॉल का नाम बदलने के फैसले पर सरकार ने कहा कि ‘अशोक मंडप’ नाम भाषा में एकरूपता लाता है और अंग्रेजीकरण के निशान मिटाता है और इसके साथ ही ‘अशोक’ शब्द से जुड़े मूल मूल्यों को भी बरकरार रखता है। इसके अलावा बयान में कहा गया है, “अशोक शब्द का अर्थ है- वह व्यक्ति जो ‘सभी कष्टों से मुक्त’ हो या ‘किसी भी दुख से ना जुड़ा’ हो। इसके साथ ही, ‘अशोक’ का मतलब सम्राट अशोक से है, जो एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक हैं। भारत गणराज्य का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ में अशोक का सिंह शीर्ष है। यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है, जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है।”

जिस दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप किया गया है, उसका पहले नाम थ्रोन रूम हुआ करता था ये वो ही हॉल है, जहां भारत के आजाद होने के बाद 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में स्वतंत्र भारत की प्रथम सरकार ने शपथ ली थी17 साल में बने राष्ट्रपति भवन को वायसराय के लिए बनाया गया था और ब्रिटिश शासन काल के दौरान दरबार हॉल में वायसराय का दरबार लगता था। दरबार हॉल को राष्ट्रपति भवन का सबसे भव्य हॉल माना जाता है।  ये हॉल राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल डोम के ठीक नीचे है और इसमें तीन तरफ से एंट्री है।  इसकी दीवारें 42 फुट ऊंची हैं, जिन पर सफेद मार्बल लगा हुआ है।  इस हॉल में लगा एक झूमर इसकी सुंदरता को और भी खास कर देता है, क्योंकि यह बेल्जियम कांच से बना हुआ और 33 मीटर लंबा है। इस हॉल में काफी मार्बल लगा है, जिसमें सफेद मार्बल मकराना और अलवर से, ग्रे मार्बल मारवाड़ से, हरा मार्बल बड़ौदा और अजमेर से, गुलाबी मार्बल अलवर, मकराना और हरिबाग से लाया गया था।  इसके अलावा एक चॉकलेट कलर का मार्बल भी है, जो इटली से मंगाया गया था।

भव्य है अशोक हॉल
राष्ट्रपति भवन का अशोक हॉल कुछ विशेष आयोजनों के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन पहले यह जगह स्टेट बॉल रूम के रुप में इस्तेमाल की जाती थी।  इसका फर्श लकड़ी से बना हुआ है और छत के केंद्र में एक चमड़े की पेंटिंग है, जिसमें फतह अली शाह का चित्र है।  इसे लंदन से मंगवाया गया था और ये बेहद खास है। इसमें बेल्जियम कांच के 6 झूमर हैं, जो इसकी खुबसूरती को खास बनाते हैंअशोक हॉल के फ्रेंच विंडो से मुगल गॉर्डन दिखता है और इसकी दीवारें पीले ग्रे मार्बल से बनी हैं इसे पूरे हॉल में लगी पेटिंग अपने आप में खास है और इस हॉल की पहचान है

आप जब भी दरबार हॉल में एंट्री करेंगे या फिर तस्वीर देखेंगे तो आपको एक भगवान बुद्ध की मूर्ति दिखाई देगी, जो पांचवी सदी की प्रतिमा है।  इस मूर्ति के सामने ही राष्ट्रपति की कुर्सी रखी गई है। पहले यहां वायसराय और उनकी वाइफ के लिए कुर्सी रखी गई थी।  इसके अलावा हॉल में कई पेटिंग लगी हैं, जो देश के राजनेताओं की है।

आपको बता दें कि दरबार हॉल का इस्तेमाल राष्ट्रपति भवन में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजन के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय सम्मान भी यहीं पर प्रदान किए जाते हैं। वहीं, अशोक हॉल का इस्तेमाल बॉलरूम के तौर पर होता रहा है।

‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम | 50 लाख छात्र होंगे शामिल, बस में फ्री जा सकेंगे | यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आम बजट, युवाओं के लिए खोला पिटारा, इनकम टैक्स की दरों में कटौती | जानें क्या हुए ऐलान

अगर ये पॉलिसी लागू हो गई तो पूरे देश में एक ही होंगे Gold के दाम, जल्द होने जा रहा है बड़ा बदलाव | देशभर के ज्वैलर्स हुए राजी, ग्राहकों को होगा यह फायदा

सरकार ने विधानसभा में समायोजित कॉलेज शिक्षकों के लिए किया ये ऐलान

प्रदेश के कॉलेजों से 2025 -26 में इतने प्रिंसिपल, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता हो जाएंगे रिटायर, इनमें RVRES के शिक्षक भी शामिल | यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें आपके जिले से कौन हो रहा है रिटायर

इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

Good News: बजट से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, EPF रेट को किया नोटिफाई | इतना मिलेगा ब्याज

सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर होगी भर्ती, आयोग को भेजी अभ्यर्थना

Good News: कर्मचारियों के इन 8 भत्तों में होगा 25 फीसदी का इजाफा | 18 महीने के DA एरियर पर आया ये अपडेट

सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी

Maternity Leave: केंद्र सरकार ने मैटरनिटी लीव के 50 साल पुराने नियम में किया बदलाव, अधिसूचना जारी | जानें डिटेल

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें