लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। धुएं से घिरे छात्रों ने जान बचाने के लिए छत और छज्जों से छलांग लगाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 15 मौतों की खबर है, जबकि प्रशासन ने जांच और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक कोचिंग संस्थान की इमारत में लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत के भीतर मौजूद कई छात्र और कर्मचारी धुएं में घिर गए। जान बचाने के लिए कई छात्र-छात्राओं को छत, बालकनी और खिड़कियों से नीचे छलांग लगानी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ग्राउंड फ्लोर से उठी और कुछ ही मिनटों में जहरीले धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। निकास का रास्ता धुएं से पूरी तरह बंद हो जाने के कारण अंदर फंसे लोगों के सामने बाहर निकलने का कोई सुरक्षित विकल्प नहीं बचा। ऐसे में कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए छत और छज्जों से नीचे छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे और अन्य साधन लगाकर कई छात्रों को बचाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में कोचिंग सेंटर के अलावा पालतू जानवरों की दुकान और अन्य प्रतिष्ठान भी संचालित होते हैं। आग लगने के समय कोचिंग में कई छात्र पढ़ाई कर रहे थे। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति टूटी खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए दिखाई देता है, जो संतुलन बिगड़ने के बाद नीचे गिर जाता है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग: नीचे कूद रहे बच्चे, कई की हालत नाजुक; दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद https://t.co/nXRyfbGtak pic.twitter.com/DxJPl4y7tr
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 22, 2026
कोचिंग सेंटर वाली बिल्डिंग में काम करने वाले सुशांत ने आग लगने का कारण बताया है। सुशांत ने बताया कि तीन मंजिल की बिल्डिंग में दो में पेट शॉप चलती हैं। इसके ऊपर एनिमेशन की कोचिंग में सुशांत काम करते हैं। सुशांत ने कहा कि आग नीचे वाले फ्लोर के एसी से लगी थी। AC की खराबी के बारे में कई बार बिल्डिंग मालिक से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद AC को ठीक नहीं किया गया।
Update –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 22, 2026
लखनऊ अग्निकांड में अभी तक 6 लोगों की मौत हुई। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। करीब 12 लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है। https://t.co/X6aM6pjduf pic.twitter.com/sZ4K5TSfNr
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) और अलीगंज थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
शुरुआती कयासों के अनुसार आग की वजह ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान के बिजली बोर्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने आसपास की रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को भी खाली करा दिया है। फिलहाल प्रशासन कोचिंग के अंदर मौजूद छात्रों और कर्मचारियों की वास्तविक संख्या का पता लगाने में जुटा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों से संपर्क कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
