SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज

SBI ने 2026 में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 8 जुलाई तक होंगे। जानिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी और परीक्षा की पूरी जानकारी।

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक की तिजोरी से गायब हुए 96 गोल्ड पैकेट, करोड़ों के गहनों के गबन का खुलासा, हिरासत में लिए तीन बैंक अधिकारी

किस वर्ग में कितनी सीटें?

एसबीआई की इस भर्ती में कुल 1,500 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 588, ओबीसी के लिए 390, एससी के लिए 234, एसटी के लिए 144 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 144 पद निर्धारित किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे, बशर्ते चयन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित समय तक अपनी डिग्री प्रस्तुत कर दें।

EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 8.25% ब्याज पर लगी मुहर, जल्द खाते में आएगा पैसा; UPI से PF निकालना भी होगा आसान

आयु सीमा क्या है?

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

SMS अस्पताल में दवा चोरी का बड़ा खेल बेनकाब, संविदाकर्मी फार्मासिस्ट 1500 रुपये में बेच रहा था महंगे इंजेक्शन, गेट पर धराया

ऐसे होगा चयन

एसबीआई पीओ बनने का सफर कई चरणों से होकर गुजरेगा। अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य परीक्षा, इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू से गुजरना होगा। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक की ओर से विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। मुंबई पोस्टिंग के आधार पर शुरुआती वार्षिक CTC करीब 21.97 लाख रुपये तक हो सकती है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

कब होगी परीक्षा?

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026, मुख्य परीक्षा सितंबर 2026, जबकि साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू अक्टूबर-नवंबर 2026 के दौरान आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *