करौली
पचास हजार के इनामी कुख्यात डकैत जगन गुर्जर को करौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जगन गुर्जर ने पिछले दिनों बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा को जान से मारने की धमकी भरे वीडियो वायरल किए थे। इसके बाद से ही धौलपुर करौली और भरतपुर पुलिस जगन की तलाश में जुटी हुई थी। जगन को कड़ी सुरक्षा के बीच धौलपुर भेजा जाएगा।
फिलहाल पुलिस कुख्यात जगन से पूछताछ में जुटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि डकैत जगन गुर्जर हाल ही में जिला कारागार से जमानत पर छूटकर आया हुआ था। घर पहुंचने के कुछ दिन बाद ही 22 जनवरी 2022 को विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा में वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी ( Bari MLA Malinga) दी थी। विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के साथ तत्कालीन एसपी केसर सिंह शेखावत एवं वर्तमान एसपी शिवराज मीणा के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर धमकियां दी थी।
इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा से वार्ता कर डीजीपी पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आधा दर्जन पुलिस की टीमें जिले का डांग क्षेत्र एवं मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के चंबल के बीहड़ों में डकैत जगन गुर्जर के संबंधित ठिकानों पर लगातार दबिश की कार्रवाई की गई।
धौलपुर पुलिस के दबाव को देखते जगन गुर्जर लगातार ठिकाने बदलता रहा। इस दौरान पुलिस ने डकैत जगन गुर्जर का वीडियो वायरल करने वाला शातिर अपराधी रवि गुर्जर भी धर दबोचा। लेकिन जगन गुर्जर धौलपुर पुलिस के साथ लगातार लुका छुपी का खेल खेलता रहा।
डकैत जगन गुर्जर के खिलाफ 123 मामले दर्ज
डकैत जगन गुर्जर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, डकैती, लूट जैसे 123 संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। डकैत जगन गुर्जर राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में भी संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। डकैत जगन गुर्जर का छोटा भाई डकैत पप्पू गुर्जर मौजूदा वक्त में धौलपुर जिला कारागार में है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
