जयपुर
रीट पेपर लीक मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से रीट परीक्षा 2 लेवल निरस्त करने के बाद की गई है। अभी कुछ और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
आपको बता दें कि रीट परीक्षा में उदाराम की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र के निलंबित होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक शिक्षा संकुल से ही पेपर बाहर गए हैं। ऐसे में विभाग ने यह कार्यवाही। रवीेंद्र कुमार से पिछले दिनों एसओजी ने भी पेपर लीक मामले में पूछताछ की थी। रीट पेपर लीक मामले में अब तक तकरीबन 43 अधिकारियों और कार्मिकों को निलम्बित किया जा चुका है। रवींद्र कुमार के निलम्बन के बाद माना जा रहा है कि अभी विभाग के कई और अधिकारियों और कार्मिकों पर भी गाज गिर सकती है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में खाकी पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करने उतरे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पेट में घुसा सरिया, हालत गंभीर
- 30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
- योगी सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, DA में 5% का इजाफा; लेकिन एरियर की रकम पर लागू किया ये नियम
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
