जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े कमिश्नरेट ऑफिस से मात्र एक किलोमीटर दूर विधायक पुरी थाना इलाके के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Robbery at Central Bank Jaipur) के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना करीब 15 लाख रुपए लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद जाते-जाते बदमाशों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाई।
जानकारी के अनुसार सुबह बैंक खुलते ही 2 बदमाश पहुंचे और मैनेजर-कैशियर समेत 8 लोगों को बंधक बना बाथरूम में बंद कर दिया। एक लुटेरा बैंक के अंदर और दूसरा बाहर खड़ा रहा और 20 मिनट में लूटपाट कर दोनों बदमाश फरार हो गए। बैंक से राशि लूटने के साथ ही ग्राहकों से भी राशि और मोबाइल फोन लूट लिए। सूचना पर विधायक पुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
नकाबपोश थे बदमाश
पुलिस के अनुसार बदमाश नकाबपोश थे और चोमू हाउस स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में घुसे और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लियाऔर उनसे बैंक की तिजोरी की चाबी चीन कर उसमें रखे 15 लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों व ग्राहकों को बैंक के अंदर ही बंद कर दिया और बैंक के गेट को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद भागते हुए बदमाशों ने बैंक के गेट पर एक फायर कर दहशत फैलाई। इस दौरान बैंक के बाहर एक ग्राहक पर हथियार तान कर उसकी स्कूटी भी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
