हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, कई संभागों के कमिश्नर और जिलों के DC बदले

हरियाणा सरकार ने 12 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। रोहतक और कैथल को नए DC मिले, जबकि फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल डिवीजन में भी नए कमिश्नर नियुक्त किए गए।

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत 12 आईएएस (IAS) और 3 एचसीएस (HCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई संभागीय आयुक्त, उपायुक्त (DC), नगर निगम आयुक्त और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर बदलाव किए गए हैं।

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

इन वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सरकार के आदेश के अनुसार पंकज यादव को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ चेयरपर्सन, हरियाणा वाटर रिसोर्स अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

संजय जून को कमिश्नर, फरीदाबाद डिवीजन और चेयरमैन, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी नियुक्त किया गया है।

रवि प्रकाश गुप्ता को कमिश्नर, गुरुग्राम डिवीजन बनाया गया है, जबकि रवि रतन को कमिश्नर, करनाल डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त तथा शक्ति सिंह को डायरेक्टर, स्टेट ऑडिट डिपार्टमेंट नियुक्त किया गया है।

अब सिर्फ चिप नहीं, चिप बनाने वाले भी यहीं तैयार होंगे | IIT गांधीनगर का ‘समर्थ’ सेंटर बदलेगा भारत के सेमीकंडक्टर मिशन की तस्वीर

रोहतक और कैथल को मिले नए DC

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सचिन गुप्ता को उपायुक्त (DC), रोहतक नियुक्त किया गया है। वहीं अपराजिता को उपायुक्त (DC), कैथल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सत्येंद्र दुहन को कमिश्नर, नगर निगम रोहतक बनाया गया है।

सलोनी शर्मा को डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर, करनाल नियुक्त किया गया है।

वहीं संवर्तक सिंह खंगावाल को अतिरिक्त सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग बनाया गया है, जबकि अभिनव सवाच को सब डिवीजनल ऑफिसर (सिविल), बहादुरगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन HCS अधिकारियों के भी हुए तबादले

सरकार ने तीन एचसीएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया है।

तरुण कुमार पावरिया को एडीसी, महेंद्रगढ़, सुशील कुमार को सीईओ, जिला परिषद, यमुनानगर तथा गौरव चौहान को लैंड एक्विजिशन ऑफिसर, पंचकूला नियुक्त किया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

अब सिर्फ चिप नहीं, चिप बनाने वाले भी यहीं तैयार होंगे | IIT गांधीनगर का ‘समर्थ’ सेंटर बदलेगा भारत के सेमीकंडक्टर मिशन की तस्वीर

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

अब छोटे क्लीनिक भी होंगे ‘स्मार्ट’ | ₹299 महीने में मिलेगा डिजिटल हॉस्पिटल सिस्टम, पर्ची से बिलिंग तक सब कुछ ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *