दौसा
दौसा में शनिवार शाम को जयपुर-आगरा हाईवे पर एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ कि पता ही नहीं चला कि अचानक मौत कैसे चली आई और चार लोगों की जिंदगी छीन ले गई। एक बेकाबू पिकअप डिवाइडर तोड़कर एक बाइक से जा टकराई। इससे बाइक सवार तीन लोगों और पिकअप चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।
मरने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं, जिनमें बेटी, पिता और चाची शामिल हैं। हादसा दौसा के जीरोता गांव के पास हुआ। बाइक पर सवार तीन लोग सड़क को क्रॉस करने के लिए सड़क किनारे रुके हुए थे। इसी दौरान एक बेकाबू पिकअप मौत बनकर आई और डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड जाकर बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार पप्पू मीणा पुत्र हरसहाय मीणा (50) निवासी नांगल बैरसी, कविता पत्नी मुकेश (28) निवासी जमवारामगढ़ व काली देवी पत्नी राजकुमार मीणा (35) निवासी नांगल बैरसी की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक की अभी पहचान नहीं हुई।
डिप्टी एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि बाइक सवार पप्पू, कविता व काली देवी दौसा के बड़ा गांव से किसी रिश्तेदार के तीये की बैठक से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वे अपने गांव की सड़क पार करने के लिए खड़े हुए थे। ओवर स्पीड पिकअप ने डिवाइडर पार कर बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने से पिकअप पलट गई जिससे उसके चालक की भी मौत हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरदार पटेल की जयंती पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
- सरपंच चुनाव में 319 वोटों की धांधली पर भड़की हिंसा, समर्थकों के पथराव से DSP-ASI समेत 4 पुलिसकर्मी लहूलुहान
- भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
- PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA – Bonus पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?
- मजदूरों के बैंक खाते, दुबई का नेटवर्क और 24 करोड़ का खेल, जयपुर में पकड़ा गया साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड, ऐसे सफेद करता था ठगी की कमाई
- राजस्थान में निवेश के लिए अब प्रवासी राजस्थानियों पर नजर, CM भजनलाल शर्मा ने चैंबर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नवंबर में होगा खास संवाद
