नई दिल्ली/ जयपुर
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। देश में रविवार को ओमिक्रॉन के एक साथ 18 केस मिले। इसके सबसे ज्यादा मामले राजस्थान में आए हैं, जहां रविवार को 9 मामले सामने आए। वहीं महाराष्ट्र में 8 केस मिले हैं। जबकि कर्नाटक में दो, गुजरात में एक और राजधानी दिल्ली में भी एक संक्रमित मरीज मिल चुका है। देश में इस वैरिएंट के 5 राज्यों में 22 केस हो गए हैं।
राजस्थान में रविवार को राजधानी जयपुर में 9 मरीजों में कोरोना के यह नया वेरिएंट देखने को मिला। इन 9 मरीजों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए चार संदिग्ध मरीजों और उनके संपर्क में आए अन्य पांच मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इनमें 9 मरीजों में कोरोना का नया वेरिएंट देखने को मिला है।
दरअसल यह चारों मरीज कोविड-19 संक्रमित थे। ऐसे में जब इन मरीजों कि कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई तो अन्य 5 मरीज भी इनके संपर्क में आए जिनकी जांच के बाद यह 5 मरीज भी संक्रमित भी पाए गए। इस पर इन 9 मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद यह कंफर्म हुआ कि यह सभी मरीज कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित हैं। इन मरीजों को RUHS में भर्ती किया गया है। हालांकि इन सभी मरीजों की हालत ठीक है और सभी मरीज एसिंप्टोमेटिक बताए जा रहे हैं।
राजस्थान में चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार को आरयूएचएस में भर्ती करवा दिया था। उनके संपर्क में आए 5 अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इनको भी आरयूएचएस में एडमिट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार और उनके कॉन्टैक्ट में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 9 लोग कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से पॉजिटिव पाए गए हैं।
देश में आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन्स
इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन आज से लागू कर दी गई। केंद्र ने 28 से 30 नवंबर के बीच ये गाइडलाइंस जारी की थीं। इसमें बताया गया है कि एट रिस्क देशों से आने वाले पैसेंजर्स को RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी होगा। पैसेंजर्स को रिजल्ट आने तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना होगा। सभी एयरपोर्ट्स पर अतिरिक्त RT-PCR फैसिलिटी की व्यवस्था की जाएगी।
नई हवा’ की अपने पाठकों से अपील है मास्क पहन कर रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उसकी डोज जरूर ले लें। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
फॉर्म में बतानी होगी ट्रैवल हिस्ट्री
नई गाइडलाइन्स ‘एट रिस्क’ वाले देशों को छोड़कर बाकी देशों के यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी। उन्हें 14 दिन के लिए सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी। ओमिक्रॉन के खतरे की श्रेणी से जिन देशों को बाहर रखा गया है, वहां से आने वाले यात्रियों में 5% की टेस्टिंग जरूर की जाएगी। इसके मुताबिक, अब एयर सुविधा पोर्टल पर मौजूद सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म में सभी इंटरनेशनल पैसेंजर्स को फ्लाइट बोर्ड करने से पहले अपनी 14 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री बतानी होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
