नई दिल्ली
विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने त्रिपाठी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। विनय कुमार त्रिपाठी ने सुनीत शर्मा ने जगह ली है जो कि शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।
सुनीत शर्मा को 1 जनवरी, 2020 में रेलवे बोर्ड चेयरमैन (Chairman Railway Board) नियुक्त किया गया था। रेलवे बोर्ड चेयरमैन नियुक्त होने से पहले वह पूर्वी रेलवे में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। उनको रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और CEO वीके यादव की जगह नियुक्त किया गया था।
रेलवे बोर्ड के नव-नियुक्त चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक और 1983 बैच के सीनियर IRSEE अधिकारी हैं। Railway Board के चेयरमैन के तौर पर त्रिपाठी की यह नियुक्ति एक जनवरी, 2022 से 30 जून, 2022 के लिए छह माह के लिए की गई है। कमेटी ने उनकी नियुक्ति को 31 दिसंबर, 2022 तक विस्तार देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
कमेटी की संस्थापन अधिकारी व सचिव दिप्ती उमाशंकर की ओर से जारी किए गए आदेशों के मुताबिक विनय कुमार त्रिपाठी (Vinay Kumar Tripathi) जोकि वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति अगले छह माह के लिए रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन व सीईओ के रूप में की जा रही है। यह नियुक्ति 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी मानी जाएगी। इस बाबत आदेशों की कॉपी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा को भी भेज दी गई है।
विनय कुमार त्रिपाठी ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक के रूप में 27 अक्टूबर, 2020 को पदभार ग्रहण किया।महाप्रबंधक पद संभालने से पहले वह रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में अपर सदस्य/ संकर्षण के पद पर कार्यरत भी रहे। रूड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की उपाधि प्राप्त करने के बाद विनय त्रिपाठी 1983 बैच के भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (आई.आर.एस.ई.ई.) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आए। उनकी पहली नियुक्ति उत्तर रेलवे में सहायक विद्युत इंजीनियर के पद पर हुई।

उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे में भी विद्युत इंजीनियरिंग विभाग के अनेक महत्वपूर्ण पदों के उत्तरदायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने स्विटजरलैंड एवं अमेरिका में उच्च प्रबन्धन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके अलावा अद्यतन तकनीक के तीन फेज वाले विद्युत लोकोमोटिव के विकास एवं इसके स्वदेशीकरण में सराहनीय योगदान दिया है। ये इंजन आज भारतीय रेल के अग्रवाहक हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भूस्खलन ने निगल ली बस, बिलासपुर में मौत का पहाड़ | 18 शव बरामद, कई अब भी फंसे
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्याख्यान, छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
- तनावमुक्त जीवन का मंत्र: योग और ध्यान से मिला सुकून | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का सेवाकुंर सप्ताह में चौथा दिन स्वास्थ्य को रहा समर्पित
- कमाई से ज्यादा समझ जरूरी | जयपुर में सेबी ने सिखाया ‘स्मार्ट इन्वेस्टमेंट’ का मंत्र
- गांव में मेड़बंदी का काम, दफ्तर में घूसखोरी का खेल | पंचायत समिति का जेटीए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
- ADGP ने साउंडप्रूफ बेसमेंट में खुद को मारी गोली | IAS पत्नी विदेश दौरे पर, घर में तैनात गार्ड्स को भेजा बाहर — रहस्य ने पुलिस को झकझोरा
- इस यूनिवर्सिटी के कुलगुरु पर गिरी गाज,अपने अधिकारों एवं क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कर रहे थे काम, राजयपाल ने किया निलंबित
- लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर ने मनाया सेवा सप्ताह | कैंसर और डायबिटीज पर दो सत्रों में जागरूकता बढ़ाई
- आख़िर रात 3 बजे क्या देखा सीएम ने SMS अस्पताल में? कौन है इस आग का असली गुनहगार? | SMS हॉस्पिटल में ताबड़तोड़ एक्शन, डॉक्टर से इंजीनियर तक हटा दिए गए
- जब शरीर ने सीखा ‘सहन करना’ | इम्यून सिस्टम की रहस्यमयी ताकत समझाने वालों को मिला नोबेल, बदल दिया मेडिकल साइंस का चेहरा