जयपुर
स्वाधीन फाउण्डेशन के तत्वावधान में जयपुर में होने वाले क्रिकेट का महाकुंभ ‘जयपुर क्रिकेट लीग’ (JCL -2022) का उद्घाटन दो जनवरी रविवार को सुबह 11.30 बजे के एल सैनी स्टेडियम, मानसरोवर में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट करेंगे।
फाउंडेशन के प्रवक्ता किशोर शर्मा के अनुसार उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री महेश जोशी करेंगे। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। जयपुर शहर के 10 क्रिकेट ग्राउंड्स पर होने वाली इस प्रतियोगिता में 350 लीग मैच होंगे तथा प्रत्येक टीम को दो मैच खेलने का मौका मिलेगा।
स्वाधीन फाउण्डेशन के सचिव मोहम्मद इकबाल ने बताया कि जयपुर के इतिहास में पहली बार इस तरह की क्रिकेट लीग आयोजित की जा रही है। जयपुर की 10 विधानसभा के 250 वार्ड की टीम के खिलाड़ी मैच खेलेंगे।
उद्धघाटन कार्यक्रम में सीआरपीएफ का बैंड वादन से आंगतुकों का स्वागत किया जाएगा। सभी 250 टीमें अपने फ्लैग सहित मार्च पास्ट करेंगी। इसके पश्चात टॉस कर एक मैच कराया जाएगा। मैच दस ओवर के होंगे और फाइनल मैच बीस ओवर के होंगे।
विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख
जयपुर क्रिकेट लीग की विजेता टीम को एक लाख रुपए की नकद राशि तथा ट्राफी दी जाएगी। उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए की नकद राशि तथा ट्राफी दी जाएगी। मैन ऑफ दी सीरिज का अवार्ड 21 हजार रुपए का होगा। इसके अतिरिक्त बेस्ट फील्टर बेस्ट बॉलर तथा बेस्ट बैट्समेन का अवार्ड भी दिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
- सुबह दौड़ने निकला था सौरभ, दोपहर तक पहुंच गया मोर्चरी में | प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच गांव में युवक की हत्या
- 1500 किसान, एक मंच और ‘जहर मुक्त खेती’ का संकल्प | चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा मंथन
- कुर्सी से उठे अफसर-कर्मचारी, योग मैट पर जुटे विभाग | उदयपुर में योग और हार्टफुलनेस ध्यान से दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
- कुतुब मीनार पर चमकी गोडावण की कहानी | कभी राष्ट्रीय पक्षी बनने की दौड़ में था, अब बचाने की जंग का बना चेहरा
- नारी चौपाल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज | योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
- ‘शिक्षा विभूषण’ से लेकर ‘शिक्षा श्री’ तक… किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान? | शिक्षा विभाग ने जारी किए नए मानदंड
