सरकारी बैंकों का मुनाफा एक लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, PNB के नेट प्रॉफिट में आई इतनी गिरावट | जानिए किस बैंक को कितना हुआ मुनाफा, वजह भी जानिए

नई दिल्ली 

सरकारी बैंकों का मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में एक लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। इसमें से आधे से अधिक योगदान देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से आया है। वहीं PNB के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। एक विश्लेषण के अनुसार ब्याज दर बढ़ने और लोन ग्रोथ के कारण सरकारी बैंकों के मुनाफे में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। इसमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) समेत तीन सरकारी बैंकों का मुनाफा 10000 करोड़ रुपए से अधिक रहा है।

भाजपा नेता ने की बेटी की शादी कैंसिल, कार्ड में मुस्लिम युवक का नाम देख कर मच गया था बवाल

जारी किए गए नतीजों के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 में सरकारी बैंक द्वारा 85,390 करोड़ रुपए का नुकसान दर्ज किया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में ये आंकड़ा 1,04,649 करोड़ रुपए  पर पहुंच गया है। देश के 12 बैंकों की ओर से मुनाफे में वित्त वर्ष में 2022-23 में 57 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। 2021-22 में बैंकों को 66,539.98 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया है।

किस बैंक का सबसे अधिक बढ़ा मुनाफा
प्रतिशत के संदर्भ में 2022-23 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा सबसे अधिक 126 प्रतिशत बढ़कर 2,602 करोड़ रुपए हो गया है। इसके बाद यूको बैंक का मुनाफा 100 प्रतिशत बढ़कर 1,862 करोड़ और बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 94 प्रतिशत बढ़कर 14,110 करोड़ पर पहुंच गया है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 2022-23 में बढ़कर 50,232 करोड़ रुपए हो गया है, पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले बैंक के मुनाफे में 59 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।

केवल पीएनबी का मुनाफा गिरा
सरकारी बैंकों में केवल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का मुनाफा गिरा है। वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का मुनाफा पिछले वर्ष के मुकाबले 27 प्रतिशत गिरकर 2,507 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि, 2023 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में क्युमुलेटिव रूप से PNB का प्रॉफिट 95% से अधिक बढ़कर 34,483 करोड़ रुपए हो गया है। यह एक साल पहले इसी अवधि में 17,666 करोड़ रुपए था।

अन्य बैंकों को कितना हुआ मुनाफा?
वित्त वर्ष 2022-23 में केनरा बैंक को 10,604 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पंजाब एंड सिंध बैंक को 1,313 करोड़ रुपये, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 1,582 करोड़ रुपये, इंडियन ओवरसीज बैंक को 2,099 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ इंडिया को 4,023 करोड़, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 8,433 करोड़ रुपये और इंडियन बैंक को 5,282 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इस लिए बढ़ रहा बैंकों का मुनाफा
बैंकों का मुनाफा बढ़ने के पीछे की वजह आरबीआई की ओर से ब्याज दर बढ़ना और लगातार लोन ग्रोथ बने रहना है।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें  

DOIT का घूसखोर जॉइंट डायरेक्टर सस्पेंड, ACB ने लिया रिमांड, रिश्वत देने वालों पर भी शिकंजा | अफसर की आलमारी से बरामद हुआ था 2.31 करोड़ कैश और एक किलो गोल्ड

मौसम विभाग का नया अपडेट: आधे राजस्थान में अंधड़, बारिश और मेघगर्जना | इन जिलों में होगा असर, सलाह- जरूरी हो तो ही घर से निकलें

जो बाइडन ने PM मोदी से मांगा ऑटोग्राफ, बोले- अमरीका में लोग आपके दीवाने हैं…जल्दी आइए, आप आने में देर कर रहे हैं

भाजपा नेता ने की बेटी की शादी कैंसिल, कार्ड में मुस्लिम युवक का नाम देख कर मच गया था बवाल

असम ने यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड की तरफ बढ़ाए कदम, बहुविवाह पर लगेगा प्रतिबंध | रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनी कमेटी, ये निकाला रास्ता

इस एक कदम से एक और पायदान नीचे उतर गई राजस्थान में उच्च शिक्षा | गहरे कुएं में डाली व्यवस्था और टूट गए शिक्षकों के सपने

अनुदानित से हुए समायोजित शिक्षाकर्मियों का कौन बनेगा संकट मोचक?| व्यथा RVRES कार्मिकों की

बैंकों में पड़े 35 हजार करोड़ का कोई दावेदार नहीं, अब खोज-खोज कर लौटाएंगे पैसा | शुरू होने जा रहा है ये स्पेशल कैम्पेन

जिस सचिवालय में बैठते हैं सीएम; उसके बेसमेंट में मिला 2.31 करोड़ कैश और एक किलो गोल्ड घूस का निकला, हिरासत में लिया DOIT का जॉइंट डायरेक्टर | घर पर मारा छापा