छपरा
SBI और IDBI के एटीएम (ATM) में कैश लोड करने वाले कर्मचारियों द्वारा करीब डेढ़ करोड़ का गबन करने का मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब इन्टर्नल ऑडिट की गई। इस गबन में पांच कर्मचारी लिप्त पाए गए हैं। मामला पकड़ में आने के बाद ये कर्मचारी फरार हो गए हैं।
मामला बिहार के छपरा इलाके का है। सभी एटीएम लोडर (ATM Loader) कई बैंकों को एटीएम कैश की सुविधा उपलब्ध कराते थे लेकिन लंबे समय से इनमें से 5 कर्मचारी कैश की चोरी कर रहे थे जिसका पता विभाग को नहीं चल रहा था। एसबीआई (SBI) मेन ब्रांच के एटीएम और आईडीबीआई (IDBI) एटीएम में रुपए लोड करने वाले लोडरों ने एक करोड़ 57 लाख 35 हजार 4 सौ रुपए का गबन कर लिया।
इस मामले में सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड मुजफ्फरपुर के शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार ने टाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड इंडिया वन टाटा इंडिकैश एटीएम लोडर द्वारा छपरा शहर के एसबीआई मेन ब्रांच तथा शिवनंदन पर स्थित आईडीबीआई एटीएम में पैसा लोडिंग का काम कंपनी के द्वारा किया जाता है। जब इसकी ऑडिट की गई तो कैश का शॉर्टेज रहा। उसके बाद लोडरों को बुलाया गया लेकिन इनकी चोरी पकड़े जाने की खबर मिलते ही ये लोग फरार हो गए।
इनको बनाया गया आरोपी
थाने में दर्ज एफआईआर में 5 लोगों मढौरा थाना क्षेत्र के पटेरी के मुन्ना कुमार पाठक, मांझी मुबारकपुर के शिवेश कुमार तिवारी, एकमा के परसागढ़ के नवल किशोर पांडेय, नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव के उज्जवल कुमार तिवारी तथा टाउन थाना क्षेत्र के धानुक टोला के दीपक कुमार का नामजद किया गया है। यह एटीएम में इस तरह हेराफेरी करने का सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है।
नगर थाना के इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। उन्होंने कहा कि कांड अभी अनुसंधान अंतर्गत है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
