हरदोई
उत्तरप्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक सर्राफा व्यापारी ने अपनी पत्नी-बेटी का गला रेत दिया और फिर उसके बाद खुद ने भी फांसी लगा ली। तीनों की ही मौत हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार की है। यहां घर पर अनूप शर्मा (32) सर्राफ, पत्नी दीपा शर्मा (30), बेटी बिट्टो (4) थी। जबकि अनूप के पिता सुधीर और मां कन्नौज में रिश्तेदारी में गए हुए थे। शनिवार शाम लगभग 6 बजे वो कन्नौज से वापस लौटे। सुधीर ने देखा कि पोती और बहू का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था। वहीं, बेटे का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसी नतीजे पर पहुंच सकेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
