प्रार्थना करते ईसाइयों की सभा में सीरियल ब्लास्ट, एक महिला की मौत, 36 घायल | एक शख्स का सरेंडर, कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाकों की ली जिम्मेदारी

एर्नाकुलम

केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की सभा में रविवार को उस समय सीरियल ब्लास्ट हुए जब वहां करीब दो हजार लोग प्रार्थना के लिए जुटे हुए थे। एक के बाद एक कर तीन ब्लास्ट हुए, जिनमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  ये ब्लास्ट हो रहे थे उस समु केरल के मुख्यमंत्री धमाकों के समय केरल के सीएम पिनरई विजयन गाजा पर इजराइल के हमले के विरोध में दिल्ली में धरना दे रहे थे। धमाकों के बाद विजयन ने यह जरूर कहा कि हालात को लेकर उन्होंने राज्य के DGP से बात की है।

बताया जा रहा है कि त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने यह दावा करते हुए सरेंडर किया है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम लगाया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसका ब्लास्ट से कोई कनेक्शन है या नहीं।

धमाकों के बाद मौके परअफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग इधर से उधर भागते नजर आए रहे। कुर्सियां आग की लपटों में घिर गईं। आग की ऊंची लपटों को देखकर माना जा रहा है कि ये ब्लास्ट कम डेन्सिटी का नहीं था। ऐसा लगता है कि बम धमाका करने वालों को मालूम था कि यहां कितने लोग शामिल हैं। जब धमाका हुआ, तो वहां दो हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे और जब आग लगी तो उसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। ब्लास्ट से पहले प्रोपर रैकी की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, एर्नाकुलम के एक कन्वेंशन सेंटर में ईसाई समुदाय के पेंटेकोस्टल ग्रुप द्वारा तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। आज इस प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। सभा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद तीन धमाके हुए।

NIA कोच्चि टीम फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है, ये टीम ब्लास्ट में इस्तेमाल विस्फोटकों की प्रकृति की जांच करेगी।  इस घटना पर एनआईए के अलावा कई केंद्रीय एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पी. विजयन से बात की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके अलावा एनआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

विस्फोट में इनसेंनडायरी डिवाइस का इस्तेमाल!
शुरुआती जांच के मुताबिक, इस विस्फोट में इनसेंनडायरी (incendiary) डिवाइस का इस्तेमाल हुआ है जो आईईडी की तरह ही होता है। इसमें एक धमाका होता है जिससे आग लग जाती है। हालांकि फोरेंसिक जांच के बाद ही ये क्लीयर हो पाएगा कि वह किस तरह का एक्सप्लोसिव था।

घटना की आतंकी एंगल से जांच
केंद्रीय एजेंसियां इस ब्लास्ट की आतंकी एंगल से भी जांच कर रही हैं। दरअसल बीते शुक्रवार को ही हमास के नेता खालिद मशेल ने वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया था। उसके बाद ऐसा धमाका हुआ, इसलिए इस एंगल की जांच की जा रही है। इसके अलावा केरल में आतंकी संगठन ISIS के काफी स्लीपर सेल एक्टिव हुए थे, जिसको एनआईए ने बड़े पैमाने पर क्रैक डाउन किया था। एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर रही हैं।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं। एर्नाकुलम में सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं।  हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने डीजीपी से बात की है। हमें जांच के बाद और जानकारी हासिल करनी होगी।

वहीं ‘केरल के एक मंत्री वीएन वासवन ने बताया, ”आग में झुलसने से एक महिला की मौत हुई है, विस्फोट से नहीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लगातार दो विस्फोट हुए। 36 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

मिडिल-ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच युद्ध के बाद से ही मुंबई-दिल्ली समेत कई यहूदी स्थलों के लिए अलर्ट जारी किया गया था। इस बीच केरल में यह विस्फोट अपने आपमें बड़ा घटनाक्रम है। खुफियां एजेंसियां इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

ED के बाद अब गहलोत सरकार के इस मंत्री के ठिकानों पर IT की रेड, ताला जड़ कर अंदर कार्रवाई

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका: पायलट की करीबी नेता सहित दो रिटायर्ड IPS और छात्र नेता रवींद्र भाटी ने की बीजेपी जॉइन

शरद पूर्णिमा की रजनी में…

कांग्रेस ने दी अब ये पांच नई गारंटी | सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में किया इनका ऐलान

राजस्थान के सीनियर IAS के घर ACB का छापा, जयपुर और सीकर में कार्रवाई | आय से अधिक संपत्ति का मामला