जयपुर में भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर का लोकार्पण, प्रदेश भर के 56 चित्रांश; कायस्थ गौरव से सम्मानित

जयपुर 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व कायस्थ वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा कृति नगर वाटिका रोड पर नवनिर्मित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर का लोकार्पण मुख्य अतिथि मेजर अनुज माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर के 56 चित्रांशु को भी उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

सैनी समाज को आरक्षण के लिए आंदोलनकारी ने किया सुसाइड | सुसाइड नोट में लिखा- 12 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगे

कायस्थ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन सक्सेना ने बताया कि उक्त मंदिर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय मुन्ना लाल सक्सेना व माता स्वर्गीय श्रीमती सरोज सक्सेना की याद में बनाया है। इस मंदिर में भगवान चित्रगुप्त अपनी दोनों पत्नियों व 12 बेटों के साथ विराजमान हैं। इस तरह का यह प्रदेश में इकलौता मंदिर है। ट्रस्ट के द्वारा रोजगार उन्मुखी कार्य व गरीब बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्य किए जाएंगे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि मंदिर लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के 56 चित्रांशों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिनमें एक कायस्थ रत्न, एक कायस्थ विभूषण,14 कायस्थ भूषण व 40 कायस्थ श्री सम्मान से चित्रांश को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सुरेश मिश्रा जी ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी सभी समाज के भगवान हैं क्योंकि वह सभी के धर्म कर्म का लेखा-जोखा रखते हैं।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट महासचिव श्रीमती तूलिका सक्सेना व महासभा के महामंत्री रवि माथुर ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संजय बाफना, मोहन केसवानी, एलसी असवाल व प्रदेश महिला अध्यक्ष दीपा माथुर विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जौहरी ने की।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें 

UP Board 10th और 12th Result घोषि‍त | 10वीं में प्रियांशी सोनी और 12वीं में  शुभ ने किया टॉप

सैनी समाज को आरक्षण के लिए आंदोलनकारी ने किया सुसाइड | सुसाइड नोट में लिखा- 12 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगे

पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे भारत का बेटा,भारतीय संस्कृति के थे मुरीद

PNB का कैशियर करोड़ों रुपए लेकर फरार, ग्रामीण बैंक में ताला डाल कर धरने पर बैठे | जमा की रसीद दी नहीं और खातों से करता रहा निकासी

जीवन और प्रेम…

SBI कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक अपने सिस्टम में करने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, जानिए डिटेल

डिजिटल भारत की दर्दनाक तस्वीर: भीषण गर्मी में टूटी कुर्सी के सहारे नंगे पांव चलकर बैंक पहुंची 70 साल की महिला

सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश; वकील हड़ताल पर नहीं जा सकते, न ही न्यायिक कार्यों से बच सकते हैं’ | जानिए  सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

खेल तो आखिर यही चलता है…

मोदी सरकार 2024 में फिर सत्ता में लौटी तो अमीरी-गरीबी की खाई पाटने के लिए उठा सकती है ये बड़ा कदम | जानिए सरकार का क्या है पूरा प्लान