नई दिल्ली
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा फ़ाइनल हो गया है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को इसका ऐलान किया। नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress Candidate) 37 सीटों पर लड़ेगी। इसके अलावासुखदेव सिंह ढींढसा (Sukhdev Singh Dhindsa) की SAD संयुक्त को 15 सीटें दी गई हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा किपंजाब में एनडीए गठबंधन जो हुआ है उसमें भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंसा शामिल हैं। नड्डा ने कहा, “हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल-ढिंसा चुनाव लड़ेंगे।” इसमें एक दो सीटें ऊपर नीचे हो सकती हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मजबूत रहना और वहां एक मजबूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।”
गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और एसएस ढींढसा की अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई. इस बैठक में पंजाब बीजेपी के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लोकमंथन यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटा अधिवक्ता परिषद, संविधान और सांस्कृतिक विविधता पर होगी विचार गोष्ठी
- सड़क का काम आगे बढ़ा तो पुलिसिया अड़ंगा… फिर 50 हजार पर आकर ठहरी बात, SHO को ACB ने दबोचा
- तबादले की फाइल पर अटका था ‘रेट’, 50 हजार लेते ही पहुंच गई CBI, DRM ऑफिस में दो अफसर गिरफ्तार
- 110 वोटों ने खोल दी मतदान व्यवस्था की बड़ी चूक, जयपुर के इस बूथ पर अब फिर होगा मतदान, आयोग ने दिए जांच के आदेश
- चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
