UPPSC
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने भर्ती परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर बुधवार शाम को जारी कर दिया। कैलेंडर के मुताबिक पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ का अवलोकन करें। लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।
ये हैं परीक्षा की तिथियां
- कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी: प्रोग्रामर ग्रेड-2 /कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी/ प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी परीक्षा: 5 मार्च, 2022
- प्रोग्रामर ग्रेड-2 : कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी परीक्षा : प्रोग्रामर ग्रेड-2 /कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी/ प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अंतर्गत प्रोग्रामर ग्रेड-2 परीक्षा: 5 मार्च 2022
- प्रवक्ता : प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा: 2020 13 मार्च,2022
- असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2020: 15 मार्च, 2022
- प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 शेष विषय 22 मार्च 2022 को होगी।
- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2021 23 मार्च 2022 से होगी।
- सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा मुख्य परीक्षा 2021 3 अप्रैल 2022 से होगी।
- स्टाफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा 2017 (पुर्नविज्ञापित 2022): 10 अप्रैल, 2022
- सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/ विशेष चयन) परीक्षा 2021: 17 अप्रैल, 2022
- समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि मुख्य परीक्षा 2021: 24 अप्रैल,2022
- प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति मुख्य परीक्षा 2021: 1 मई, 2022
- पशु चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2020: 16 जून, 2022
- प्रोग्रामर ग्रेड-2 /कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी/ प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अंतर्गत प्रोग्रामर ग्रेड-2 सिस्टम के अंतर्गत प्रबंधक सिस्टम परीक्षा: 25 मई, 2022
- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2022: 12 जून, 2022
- स्टाफ नर्स पुरुष मुख्य परीक्षा 2017: 24 जुलाई, 2022
- चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं परीक्षा 2021: 31 जुलाई 2022
- प्रवक्ता होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2020: 14 अगस्त, 2022
- सहायक रेडियो अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2018: 28 अगस्त, 2022
- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2022: 27 सितंबर, 2022
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
- ‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला
- रिश्वतखोरों पर सीएम भजनलाल का ‘महाएक्शन’ | 103 अफसर सस्पेंड, 6 की नौकरी गई, 11 की जिंदगीभर की पेंशन बंद
- 8 साल बाद मिला इंसाफ, गूंगी-बहरी महिला के कातिल को उम्रकैद | टापरी में मिली थी लाश, शरीर पर थे बेरहमी के निशान
- 31 मई को आसमान में ‘फुल मून’ का जादू | चांद की ऐसी तस्वीरें मोबाइल से भी बनेंगी DSLR जैसी, NASA के टिप्स करेंगे कमाल
