जयपुर
राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा रीट, जेईएन और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगते हुए बुधवार को एसओजी मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया है कि रीट भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जारोली जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि परीक्षा सेंटर बनाने, ऑब्जर्वर लगाने और सेन्टर तक पेपर पहुंचाने के काम में प्राइवेट लोगों को शामिल करना परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। किरोड़ी ने कहा कि जारोली ने ही जयपुर के को-ऑर्डिनेटर डॉ.प्रदीप पाराशर के साथ मिल रीट का पेपर लीक किया। जबकि एसओजी ने अब तक जरौली से पूछताछ तक नहीं की है।
सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सिर्फ बत्तीलाल ही नहीं, उसके अलावा भी काफी लोग इस पूरे प्रकरण में शामिल थे। लेकिन, एसओजी ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि अब तो इस पूरे मामले में लीपापोती करना शुरू कर दिया है। उन्होंने मांग की कि राजस्थान में हुई फर्जी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
सांसद किरोड़ी लाल मीणा का आरोप था कि भर्ती परीक्षा में हुई धांधली में सत्ता के कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। ऐसे में राजस्थान पुलिस और SOG इस मामले में कुछ नहीं कर पाएगी। इसलिए इस पूरे मामले की CBI से जांच होनी चाहिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अनुशासनहीन अधिकारियों पर सख्त हुई सरकार, 19 विभागीय मामलों में लिए बड़े फैसले
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: पदोन्नति में मिलेगी दो साल की छूट, सचिवालय में 149 नए पद भी सृजित
- महाराणा प्रताप जयंती पर भरतपुर में गूंजी वीरता की गाथाएं, साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
