भरतपुर
भरतपुर जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक बेटे ने चालीस लाख का बीमा का क्लेम लेने के लिए अपने ही पिता का बेरहमी से Murder कर दिया। इस वारदात में उसने अपने दो साथियों की मदद ली। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र की है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि बीमा क्लेम के लालच में खुद बेटे ने ही पिता का दुर्घटना बीमा करवाया और फिर सुनियोजित तरीके से बीमा राशि हड़पने के लिए दो साथियों के साथ मिलकर सिर पर हथौड़े से वार करके बेरहमी से पिता की हत्या कर दी। मृतक का नाम डीग क्षेत्र के गांव नगला भदई निवासी मौहकम सिंह है।
आरोपी बेटे ने कुछ माह पूर्व ही अपने पिता का 40 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कराया था। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीमा क्लेम लेने को ऐसे बनाई प्लानिंग
मृतक मौहकम सिंह अपने बेटे राजेश (30) के साथ फरीदाबाद में रहता था। राजेश ने अपने पिता का एक्सीडेंटल बीमा करा कर और उनकी हत्या करके क्लेम उठाने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए उसने करीब तीन-चार माह पूर्व 40 लाख रुपइ काअपने पिता के नाम से दो-तीन अलग-अलग जगहों पर एक्सीडेंटल बीमा कराया।
पिता की हत्या की दे दी सुपारी
बीमा करने के बाद आरोपी राजेश ने अपने पिता की हत्या करने की सुपारी उत्तर प्रदेश के वृंदावन निवासी कान्हा (22) पुत्र अमर सिंह और डीग की सहारई कॉलोनी निवासी बिजेंद्र (27) पुत्र पूरन को दे दी। इसके बाद 24 दिसंबर को राजेश अपने पिता को लेकर उत्तर प्रदेश के कोसी पहुंचा जहां कान्हा के साथ पिता-पुत्र ने शराब पी और नाश्ता किया। यहां पर आरोपियों ने हत्या करने के लिए 500 रुपए में हथौड़ा खरीदा। इसके बाद तीनों बाइक से गोवर्धन पहुंचे जहां पर तीसरा आरोपी बिजेंद्र मिल गया। फिर आरोपी राजेश इन दोनों के साथ अपने पिता को लेकर दिदावली पुलिया के पास पहुंचे। जहां पर तीनों ने मिलकर मौहकम सिंह के सिर पर हथौड़े से वार करके बेरहमी से हत्या कर दुर्घटना साबित करने के लिए शव सड़क किनारे डाल दिया।
ऐसे आए पकड़ में
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी डीग के लिए रवाना हो गए, लेकिन यहां पर 24 दिसंबर की रात करीब 9 बजे यह तीनों लोग संदिग्ध हालत में लक्ष्मण मंदिर के पास दुकान की आड़ में खड़े हुए थे, जिन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक बड़ा हथौड़ा और दो मास्टर Key बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई जुर्म कुबूल नहीं किया।
इस बीच पुलिस को 25 दिसंबर को यह सूचना मिली कि पुलिया के पास एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसके कागजातों से उसकी पहचान मौहकम सिंह के रूप में की गई है। साथ हीउसके सिर पर चोट के निशान पाए गए, लेकिन पूरे शरीर पर कहीं भी खून के निशान नहीं मिले। इससे पुलिस का शक गहरा गया। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बीमा क्लेम के रुपए के लालच में हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
