गोरखपुर
पूर्वोत्तर रेलवे इन दिनों ऐसे रेलकर्मियों की खोज करने में लगा है जिनकी आयु 75 साल और उससे ऊपर हो चुकी है और जिन्होंने रेलवे और देश का मान बढ़ाया है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे खास तैयारी कर रहा है। सूचियां बनना शुरू हो गया है ।
दरअसल 75 साल और उससे ऊपर की आयु प्राप्त करने वाले रेलवे के इन प्लेटिनम कर्मचारियों को पूर्वोत्तर रेलवे अगले साल 2022 में 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव में सम्मानित करने जा रहा है। इसलिए इस बार 2022 में 15 अगस्त का समारोह खास होगा। रेलवे इस बार अपने प्लेटिनम कर्मचारियों के साथ ही आजादी का यह अमृत महोत्सव मनाएगा। इस दौरान 75 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके रेलकर्मियों को न सिर्फ सम्मानित कर मेडल प्रदान किया जाएगा बल्कि उनसे जुड़ी यादों को भी सहेजा इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
बनाई जा रही है सूची
फ़िलहाल आजादी के 75वें महोत्सव के अंतर्गत रेलवे प्रशासन 75 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन प्लेटिनम रेलकर्मियों की सूची तैयार करने में जुट गया है। ट्रेन संचालन, खेल, कला और साहित्य किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने या रेलवे और देश का मान बढ़ाने वाले रेलकर्मी खोजे जा जा रहे हैं। सूची तैयार हो जाने के बाद उत्कृष्ट रेलकर्मियों को समारोह में सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाएगा।
बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे रेलकर्मी
रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि यह पहल आजादी महोत्सव से जुड़े लोगों का न सिर्फ मान बढ़ाएगी, बल्कि अन्य को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देश के क्रम में आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
26 जनवरी से 15 अगस्त तक स्टेशनों पर गूंजेंगे आजादी के तराने
26 जनवरी से 25 अगस्त तक गोरखपुर सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आजादी के तराने गूंजेंगे। प्लेटफार्मों पर लगे डिस्प्ले बोर्ड में ट्रेनों की अपडेट जानकारी के साथ देशभक्ति गीत चलते रहेंगे। ताकि, यात्रा के दौरान भी लोग आजादी के 75वें महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
होंगी देशभक्ति से संबंधित प्रतियोगिताएं
रेलवे के कार्यालयों, स्कूलों और प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न वर्गों में देशभक्ति से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और उनके स्वजन भाग लेंगे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- खनन माफिया के आगे वन विभाग की टीम घिरी, रेंजर समेत वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मोबाइल छीनकर मिटाए वीडियो
- रेलवे में बड़ा फेरबदल, देश के 37 मंडलों को मिले नए DRM, किस अधिकारी को कहां मिली कमान? देखें पूरी लिस्ट
- राहुल गांधी को स्टालिन का करारा जवाब; बोले- इतिहास हमें ‘कट्टाबोम्मन’ मानेगा, ‘एट्टप्पन’ नहीं; INDIA गठबंधन में नई तकरार
- सीकर में भरतपुर के खिलाड़ियों का गोल्डन धमाका, 11 स्वर्ण पदकों से चमका जिला, ऐश्वर्य को मिला बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर अवॉर्ड
- भुसावर में पक्षियों के लिए शुरू हुई खास पहल, मुस्कान एक पहल संस्था ने किया पक्षी घर का शुभारंभ
- अलवर में टेबल टेनिस के धमाकेदार मुकाबले, राज्य स्तर के लिए तगड़ी भिड़ंत | ये खिलाड़ी रहे अव्वल
- आधा बीघा जमीन के लिए नागा साधु की बेरहमी से हत्या, पहले लाठियों से पीटा, फिर ट्रैक्टर चढ़ाकर ले ली जान | कुम्हेर में वारदात से सनसनी
- बिहार से झारखंड तक मातम, मंदिर में पूजा की खुशी लेकर निकले थे 14 लोग, हाईवे पर मौत ने 13 को लील लिया
- कोरोना से भी खौफनाक होगा AI का कहर? 2027 में लाखों मौतों और बैंकिंग ठप होने की डरावनी चेतावनी! | ‘घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रख लें…
- परिसीमन पर मोदी सरकार ने विपक्ष के किले में लगाई सेंध, स्टालिन ने खोला रास्ता, शरद पवार की पार्टी भी बदलेगी पाला! INDIA गठबंधन में बढ़ी बेचैनी
