छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के परासिया तहसील कार्यालय के ठीक सामने एक अधिवक्ता की तलवार और चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। हत्या के पीछे कौन है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। हत्यारों की तादाद तीन बताई जा रही है। वादात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है।
मृतक अधिवक्ता का नाम रितेश चौरिया है। हत्या के वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब अधिवक्ता तहसील कार्यालय से निकलकर पेट्रोल पम्प पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अधिवक्ता अपना बचाव करता इसके पहले ताबड़तोड हमले में अधिवक्ता बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद किसी तरह घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। हमले में शामिल हमलावरों अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। वही पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
