जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी

जल झूलनी एकादशी पर दौसा के श्याम मंदिर से ठाकुर जी की डोल यात्रा मुख्य मार्ग से निकली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन और प्रसाद ग्रहण किया। गेटोलाव में ठाकुर जी जल से झूलेंगे।

दौसा (वीरेंद्र कुमार शर्मा)। जल झूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को दौसा में आस्था और भक्ति का नजारा देखने को मिला। श्याम मंदिर से ठाकुर जी की डोल यात्रा निकली तो मुख्य मार्ग श्रद्धालुओं की मौजूदगी से भक्तिमय हो उठा।

ठाकुर जी की डोल यात्रा श्याम मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्ग से गुजरी। यात्रा के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मौजूद रहे। भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।

ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

डोल यात्रा का अगला पड़ाव गेटोलाव रहा, जहां ठाकुर जी जल से झूलेंगे । धार्मिक परंपरा के अनुसार आयोजन के बाद ठाकुर जी वापस अपने स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।

जल झूलनी एकादशी पर निकली इस डोल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखाई दिया। मंदिर से गेटोलाव तक यात्रा के मार्ग में भक्त ठाकुर जी के दर्शन के लिए इंतजार करते नजर आए।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन

पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक

5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *