जलगांव
महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra) के मंत्री और वरिष्ठ शिवसेना (Shivsena) नेता गुलाबराव पाटिल (Gulabrao Patil) द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र जलगांव (Jalgaon) की सड़कों की तुलना अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी (Actress Hema Malini) के गाल से करने की टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच इस मामले पर हेमा मालिनी का भी आज एक बड़ा रिएक्शन आया।
अपने गालों की तुलना सड़क से करने पर हेमा मालिनी ने कहा कि ये ट्रेंड कुछ साल पहले लालू जी ने शुरू किया था, इसलिए सब लोगों ने इसे इस्तेमाल किया। अगर सामान्य लोग ऐसा बोलें तो समझ आता है लेकिन अगर संसद के सदस्य ऐसा बोले तो ये ठीक नहीं है।
आपको बता दें गहलोत सरकार के राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भी कुछ दिनों पहले अपने अधिकारियों को लताड़ते हुए यह निर्देश दिए थे कि उनके इलाके में हाल ही में सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी और कैटरीना कैफ से करते हुए विवादित बयान दिया था। गुढ़ा ने हेमा मालिनी के बुज़ुर्ग होने का ज़िक्र करते हुए सड़कों को कैटरीना कैफ के गालों की तरह चिकना बनाए जाने की बात कही थी।
‘हेमामालिनी के गाल जैसी सड़क नहीं तो दे दूंगा इस्तीफ़ा’
अब महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री गुलाब राव पाटिल ने भी सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी से कर डाली। कई वर्षों तक जलगांव सीट से विधायक रहे भाजपा के पूर्व नेता एकनाथ खडसे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए राज्य के जलापूर्ति मंत्री पाटिल ने कहा, जो लोग विकास का उदाहरण देखना चाहते हैं, वे हमारे विधानसभा क्षेत्र और जिले की सड़कों को देख सकते हैं। यहां की सड़कें हेमा मालिनी की गाल की तरह चिकनी हैं। अगर ये हेमा मालिनी के गाल जैसी नहीं हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
इस मामले में राज्य के महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री से अपने बयान पर माफी मांगने को कहा था। पाटिल की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मंत्री ने कथित टिप्पणी हाल में जिले के बोधवाड़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान एक चुनावी बैठक को संबोधित करने के दौरान की थी। मामला बढ़ता देख पाटिल बैकफुट पर भी आ गए और अपने बयान को वापस लेते हुए माफ़ी भी मांग ली। पाटिल ने धुले में संवाददाताओं से कहा, मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगता हूं।
राउत बोले- ये हेमा मालिनी का सम्मान है अपमान नहीं
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ‘इस तरह की तुलना पहले भी हो चुकी है. यह हेमा मालिनी के लिए सम्मान की बात है। इसलिए इसे नकारात्मक रूप से न देखें। इससे पहले लालू यादव ने भी ऐसा ही उदाहरण दिया था। हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं।’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
