विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार

क्रिज़ैक लिमिटेड ने एआई आधारित स्टूडेंट प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में रणनीतिक निवेश किया है। इससे विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को एडमिशन, एजुकेशन लोन और वीज़ा सेवाओं में बेहतर डिजिटल सहायता मिलेगी।

भोपाल। विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंटरनेशनल स्टूडेंट टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म क्रिज़ैक लिमिटेड ने एआई आधारित स्टूडेंट प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स का संचालन करने वाली एडुमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड में रणनीतिक निवेश की घोषणा की है। यह निवेश कम्पल्सरिली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (CCD) और कम्पल्सरिली कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स (CCPS) के माध्यम से किया गया है।

ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी

इस साझेदारी के साथ क्रिज़ैक अब विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्रों को केवल विश्वविद्यालय चुनने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एआई आधारित एजुकेशन लोन, वीज़ा तैयारी और फाइनेंसिंग समाधान भी एकीकृत रूप से उपलब्ध कराएगा। कंपनी का उद्देश्य छात्रों को आवेदन से लेकर विदेश पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान, तेज़ और डिजिटल बनाना है।

1 लाख से ज्यादा छात्रों की मदद कर चुका है फॉरेनएडमिट्स

फॉरेनएडमिट्स अब तक 1 लाख से अधिक छात्रों का मार्गदर्शन कर चुका है और 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के एजुकेशन लोन उपलब्ध कराने में सहयोग कर चुका है। इस निवेश के बाद भी कंपनी अपनी मौजूदा ब्रांड पहचान और स्वतंत्र प्रबंधन के साथ पहले की तरह कार्य करती रहेगी, जिससे उसकी तेज़ कार्यशैली और छात्र-केंद्रित सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा एडमिशन, लोन और वीज़ा समाधान

क्रिज़ैक वर्तमान में यूके, कनाडा, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के 400 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों को अपने वैश्विक काउंसलिंग नेटवर्क से जोड़ता है। अब फॉरेनएडमिट्स के जुड़ने से छात्रों को सही देश और संस्थान का चयन, एजुकेशन लोन, वीज़ा प्रक्रिया और एआई आधारित काउंसलिंग जैसी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। वहीं काउंसलिंग पार्टनर्स को भी अत्याधुनिक डिजिटल टूल्स मिलेंगे, जिससे वे छात्रों को अधिक व्यापक सहायता दे सकेंगे।

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू

AI तकनीक से बदलेगा स्टूडेंट काउंसलिंग का अनुभव

फॉरेनएडमिट्स अपनी दो प्रमुख एआई तकनीकों के लिए जाना जाता है।

लोनमॉन्क भारत का पहला प्री-एडमिशन लोन एलिजिबिलिटी इंजन है, जिसने 17 से अधिक लेंडिंग पार्टनर्स के साथ मिलकर 80 हजार से ज्यादा असेसमेंट पूरे किए हैं। यह छात्रों को आवेदन से पहले ही यह समझने में मदद करता है कि उन्हें एजुकेशन लोन मिलने की संभावना कितनी है।

वहीं वीज़ामॉन्क एक एआई आधारित वीज़ा इंटरव्यू सिमुलेशन प्लेटफॉर्म है, जिस पर दुनिया भर के 3,000 से अधिक छात्र भरोसा करते हैं। इस प्लेटफॉर्म को वर्ष 2025 में द पायोनियर अवॉर्ड्स में स्टूडेंट रिक्रूटमेंट क्षेत्र में डिजिटल इनोवेशन के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।

डॉ. विकास अग्रवाल बोले- बनेगा नया इंडस्ट्री बेंचमार्क

क्रिज़ैक लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि कंपनी हमेशा छात्रों और काउंसलिंग पार्टनर्स की बदलती जरूरतों के अनुरूप नए समाधान विकसित करने पर काम करती रही है। उनके अनुसार फॉरेनएडमिट्स के साथ जुड़ने से कंपनी को एआई आधारित फाइनेंसिंग और वीज़ा सेवाओं में नई क्षमता मिलेगी, जिससे छात्रों को एक ही स्थान पर अधिक व्यापक और बेहतर सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी पूरे उद्योग के लिए नया मानक स्थापित करेगी।

निखिल जैन संभालेंगे नई जिम्मेदारी

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत फॉरेनएडमिट्स के संस्थापक एवं सीईओ निखिल जैन अब क्रिज़ैक की वरिष्ठ नेतृत्व टीम में चीफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग ऑफिसर (CPMO) के रूप में शामिल होंगे। आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी से शिक्षा प्राप्त निखिल स्टैनफोर्ड सीड स्पार्क के पूर्व छात्र हैं और आईआईटी बॉम्बे-मोनाश रिसर्च एकेडमी में शोध कार्य भी कर चुके हैं। वे संयुक्त प्लेटफॉर्म की प्रोडक्ट रणनीति और कंज्यूमर ब्रांड से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

निखिल जैन ने कहा कि फॉरेनएडमिट्स की शुरुआत योग्य छात्रों के लिए विदेश में शिक्षा की राह आसान बनाने के उद्देश्य से की गई थी। क्रिज़ैक के साथ जुड़ने के बाद अब इस मिशन को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे अपने सफर का अंत नहीं, बल्कि एक नई और बड़ी शुरुआत बताया।

क्रिज़ैक का मानना है कि 400 से अधिक वैश्विक संस्थानों के नेटवर्क, काउंसलिंग पार्टनर्स और अब फॉरेनएडमिट्स की एआई तकनीकों के जुड़ने से छात्रों को विदेश में पढ़ाई की पूरी प्रक्रिया—काउंसलिंग से लेकर एडमिशन, एजुकेशन लोन और वीज़ा तक—एक अधिक सहज, तेज़ और भरोसेमंद अनुभव के साथ उपलब्ध कराई जा सकेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *