महोबा
उत्तरप्रदेश से एक दिल दहलाने वाली खबर है। एक मां ने अपने तीन बच्चों का बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेत दिया और खुद ने भी फांसी लगा ली। चारों की मौत हो गई है। सूचना पर एसपी, सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मां और उसके तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वारदात उत्तरप्रदेश के महोबा के कुलपहाड़ के मोहल्ला कठबरिया की है। पति से अनबन में महिला ने अपनी तीन संतानों को गला रेत कर मौत की नींद सुला दिया और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से वापस लौटे पति ने नजारा देखा तो होश उड़ गए। मृतका के भाई का कहना है कि दीपावली के बाद से बहन और बहनोई में अनबन चल रही थी। समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी बहनोई जिद पर अड़ा रहा । ससुराल के लोग महिला पर बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार रहती थी।
वहीं सोनम के भाई सूरज का आरोप है कि कई दिनों से उसकी बहन और उसके पति कल्याण सिंह के बीच विवाद चल रहा था। उसका कहना है कि यहां कोई अनहोनी हुई है। वह पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
कठबरिया मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव की पत्नी सोनम (35) अपने पुत्र विशाल (11) और पुत्री आरती (9) व अंजलि (7) के साथ रहती थी। उसका उसके पति से अक्सर विवाद होता रहता था। दिवाली पर भी किसी बात को लेकर पत्नी सोनम का अपने पति से विवाद हो गया था। बाद में घर वालों के समझाने पर झगड़ा खत्म किया गया था।
बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह किसी दूसरे गांव में भी कभी-कभी रहने चला जाता था। इस बात से सोनम नाराज रहती थी। यहां रहने वाले कल्याण सिंह की कुछ दिनों से पत्नी सोनम से अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात कल्याण सिंह खेत गया था, घर पर सोनम और उसकी तीन संताने थीं। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, आवाज देने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई तो गेट तोड़ा गया।
शनिवार की सुबह कमरे में 11 साल के विशाल, 9 साल की आरती और 7 साल अंजली के शव खून से लथपथ पड़े मिले थे। तीनों की गला रेत कर निर्ममता से हत्या की गई थी। कमरे में ही महिला सोनम का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
सोनम की शादी साल 2008 में थी। दो दिन पहले दो दिसंबर को वो अपनी पत्नी पुष्पा के साथ अपने बहनोई कल्याण को समझाने आए थे। लेकिन वह नहीं माने। सूचना पर पहुंची एसपी सुधा सिंह ने बताया कि तीन बच्चों के साथ महिला घर में मृत पाई गई है। तीनों बच्चों के शरीर में घाव हैं। गले में रस्सी बंधी हुई है।
पुलिस के अनुसार घटना संदिग्ध
कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार पूरे हत्याकांड को सोनम ने अंजाम दिया है यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। उनके अनुसार इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि किसी और व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया हो। उनके अनुसार फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कुलपहाड़ में घटी इस घटना से सनसनी फैल गई है। हर कोई हतप्रभ है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
