रोहतक
हरियाणा के रोहतक जिले के शिमली गांव में एक व्यापारी के ड्राइवर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ड्राइवर का शव गुरूवार सुबह शिमली-भंभेवा रोड पर कार की पिछली सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोड किनारे खड़ी कार का मुआयना किया। पुलिस को मृतक के पास कुछ पहचान पत्र मिले हैं, जिसके मुताबिक, मृतक सुनील इटावा का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता था। रोहतक में कंपनी के काम से आया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मिलने पर सुनील का पिता शिवरतन और अन्य स्वजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस उसके मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है जिससे यह पता चल सके कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर बाद में शव को कार समेत यहां पर लाकर छोड़ दिया गया।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उदयपुर कलां गांव का रहने वाला 30 वर्षीय सुनील करीब आठ साल से गुरुग्राम के पालीथिन व्यापारी ठाकुर प्रसाद शुक्ला के पास ड्राइवर की नौकरी करता था। वह गुरुग्राम के गांव खटौला में किराए पर रहता था। बुधवार को सुनील कार लेकर रोहतक में पालीथीन के सैंपल देने निकला था। जिसे किसी व्यक्ति को यह सैंपल देने थे, लेकिन शाम के समय सुनील के नंबर पर संपर्क नहीं हुआ।
टूटा मिला मोबाइल
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्याकांड को किसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है, क्योंकि उसके साथ कोई लूटपाट नहीं हुई थी। पुलिस ने मौके से 23 हजार रुपए और अन्य सामान भी बरामद किया है। हालांकि सुनील का मोबाइल टूटा हुआ था, जिससे लग रहा है कि आरोपितों से सुनील का काफी संघर्ष हुआ होगा।
ASP कृष्ण सिवाच ने बताया कि अभी शुरुआती जांच में यही पता चला है कि उसके सीने में गोली मार कर हत्या की गई है। इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। यह लूट के इरादे से मर्डर नहीं लग रहा है, क्योंकि मृतक के पास पर्स व मोबाइल मिला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
