छोटी-छोटी खुशियां …

बारिश से अपना लैपटॉप बचाने की चिंता में खड़ा एक कॉरपोरेट कर्मचारी, कुछ गरीब बच्चों की मासूम खुशियां देखकर अपने बचपन में लौट जाता है। डॉ. शिखा अग्रवाल की यह लघुकथा जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का बड़ा संदेश देती है।

डा. शिखा अग्रवाल, सेवानिवृत्त सह आचार्य राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ (चूरू)

तेज़ बारिश से बचने के लिए रक्षित बस स्टैंड पर खड़ा था। उसे सबसे ज्यादा चिंता अपने लैपटॉप को भीगने से बचाने की थी। ‘ कल से तो बैग में एक पॉलीथिन बैग रख लूंगा। कम से कम बारिश से लैपटॉप तो नहीं भीगेगा ‘ उसने मन ही मन ही मन सोचा।
कॉरपोरेट के जॉब की भागमभाग में बारिश का आनंद लेना ही भूल गया था रक्षित। हर समय दिमाग ऑफिस के कामों में ही उलझा रहता था। इस समय उसे मम्मी के हाथ के गरम पकोड़े और भाप उठती चाय याद आ गई।

अचानक रक्षित का ध्यान वहीं भीख मांग रहे कुछ बच्चों पर गया। उन्होंने कचरे में पड़े कागजों को उठा कर हाथों में दबा कर गेंद की तरह कर लिया और सड़क किनारे बह रहे पानी में डाल दिया। उन्हें पानी में बहता देख कर वो सभी तालियां बजा कर खिलखिलाने लगे। उन बहती गेंदों ने उसे बचपन की काग़ज़ की नावों की याद दिला दी जो मम्मी उसे बना कर देती थीं। चलती नावों के देख कर वह भी तो ऐसे ही खुश होता था।
अगले दिन उसने काग़ज़ की ढेर सारी छोटी बड़ी नावें बना कर अपने लैपटॉप बैग में रख लीं, उन बच्चों के साथ बारिश में छोटी – छोटी खुशियां बांटने के लिए।

———————————

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *