कड़वा सच…

जिंदगी, मौत, रिश्तों और दुनिया की बेरुखी पर लिखी सीए विनय गर्ग ‘मोहित ‘ की मार्मिक कविता। अचानक मौत के बाद बदलती दुनिया और इंसानी रिश्तों की कड़वी सच्चाई को बयां करती पंक्तियां।

सीए विनय गर्ग 'मोहित', भरतपुर

बन के इक हादसा, तुम
हर जुबां पर छा जाओगे
अचानक से चले जाओगे
और,
फोटो कल के अखबार में आ जायेगा1

चार लोग भी न होंगे,
कांधे देने के लिए तुझे
मोक्ष वाहिनी में लेट के,
तू श्मशान आ जाएगा2

कुछ देर बातें होंगी,
तेरे बारे में वहां भी
फिर हर शख्स,
दुनिया जहां की बातों में लग जाएगा3

बस इंतजार होगा,
तेरे फूंकने का वहां भी
फिर हर शख्स बतियाते हुए,
अपने घर चला जाएगा4

तू जो कहता था,
जिन्हें हमदर्द अपना
वो फिर लौट के,
न तेरे घर आएगा 5

यही सत्य है दुनिया का,
स्वीकार कर लो तो अच्छा है
वरना यहां के साथ साथ,
तू वहां भी कष्ट पाएगा 6
—————————

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Rajasthan News: CJP टीम को देखते ही भड़के ग्रामीण, गांव में घुसने से रोका | स्कूल का जायजा लेने पहुंचे आशुतोष रांका का विरोध, धक्का-मुक्की

भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद

दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान

Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *