गुरु महिमा …

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पढ़िए  डॉ.अनिता जैन ‘विपुला’ की हृदयस्पर्शी कविता, जिसमें गुरु को ज्ञान-गंगा, जीवन-सार और मुक्ति का द्वार बताया गया है।

डॉ.अनिता जैन 'विपुला', उदयपुर

गुरु ज्ञान-गंगा, गुरु गगन हैं, गुरु जीवन का सार;
तम के तट पर उगे दिवाकर, करें चेतना पार।

गहन अज्ञान-गिरि गलाते, भरते सत्य-प्रकाश;
करुणा-किरणों से महकाते, अन्तर्मन-आकाश।

चन्दन-सम संस्पर्श सुगन्धित, पारस-सम परिवर्तन;
दर्पण बन निज रूप दिखाते, मिटता मिथ्या-वर्तन।

कच्छप-दृष्टि कृपा बरसाती, चन्द्र-हृदय शीतल;
क्रौंच-स्मृति से शिष्य जगाते, प्रेम-प्रभा निर्मल।

दीक्षा देकर दिशा दिखाते, शिक्षा से संस्कार;
प्रेरक, सूचक, बोधक बनकर, खोलें मुक्ति-द्वार।

नाविक भी वे, नौका भी वे, वे ही पथ, पतवार;
भव-सागर के बीच खड़े हैं, बनकर दृढ़ आधार।

सागर गहरा, किन्तु गुरु की, गहराई अनन्त;
सागर तन को डुबो सके है, गुरु हर ले अहम्।

धर्म, विवेक, भक्ति, विरागी, सबका एक विधान;
गुरु-कृपा से जाग उठे जब, प्रकटे ब्रह्म-ज्ञान।

गुरु न केवल शब्द-उपदेशक, गुरु जीवन-अर्थ;
गुरु से ही जागे आत्मा का, अमर अनादि-पथ।

वन्दन उन चरणों को, जिनसे मिटे समस्त विकार;
गुरु ही ब्रह्म, गुरु ही सत्य, गुरु ही भव-पार।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *