देशभर के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा मंच तैयार | RADIO-X से चमकेगी क्लिनिकल टैलेंट की चमक

DMA India का RADIO-X कार्यक्रम देशभर के मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय मंच, जहां मिलेगा एक्सपर्ट गाइडेंस, प्रतियोगिता और पहचान बनाने का अवसर।

नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA India) ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा दांव खेलते हुए ‘RADIO-X’ नाम से राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक कार्यक्रम लॉन्च किया है। इस पहल के जरिए देशभर के मेडिकल छात्रों को अपनी अकादमिक और क्लिनिकल क्षमता दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है।

कार्यक्रम को और धार देने के लिए केरल की Cytokine Lectures और उत्तर प्रदेश की Clinically Evolve का विशेष शैक्षणिक सहयोग जोड़ा गया है, जिससे प्रतिभागियों को एक्सपर्ट गाइडेंस और उच्च स्तरीय स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा।

कैसे होगा मुकाबला?

देशभर के मेडिकल छात्र 20 मई तक अपनी प्रस्तुतियाँ जमा कर सकते हैं। इसके बाद प्रतिष्ठित जजों का पैनल सभी एंट्रीज़ का मूल्यांकन करेगा और प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों को DMA की ओर से आकर्षक पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

कौन करेगा फैसला?

इस हाई-प्रोफाइल इवेंट के जज पैनल में डॉ. शाह ऐमन (गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट), डॉ.थनवीर वी.टी., डॉ.देवम ठाकर (रेडियोलॉजिस्ट), डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. प्रिया पुन्यानी, डॉ. निखिल नारायणन, डॉ.शेख आमिर और डॉ.प्रीति सिंह जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं, जो प्रतिभाओं को परखेंगे।

DMA टीम की कमान

कार्यक्रम की निगरानी DMA की टॉप लीडरशिप कर रही है—डॉ. अमित व्यास (राष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी (राष्ट्रीय महासचिव), डॉ. भानु कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) और डॉ. कमल सिंह (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव) इस पूरे आयोजन को दिशा दे रहे हैं।

वहीं, इवेंट की कमान डॉ.आर्यन श्रीवास्तव और डॉ. कृतिका के हाथों में है। आयोजन को सुचारू बनाने में डॉ. मानसवी मुखर्जी, डॉ. पूजा सिन्हा, डॉ. यश सिंगला, डॉ.अमृत पुंडीर, डॉ. आर्यन कुमार तिवारी और डॉ. तनीषा अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

खास आकर्षण: एक्स-रे पर मास्टर क्लास

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत एक हाई-लेवल शैक्षणिक सत्र होगा, जिसमें Chest X-ray पर गहन चर्चा की जाएगी। यह सत्र डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे पद्मश्री सम्मानित विशेषज्ञ और बी.सी. रॉय अवॉर्ड विजेता के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।

क्या है मकसद?

आयोजकों के मुताबिक, RADIO-X का लक्ष्य मेडिकल एजुकेशन और रेडियोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। यह मंच न केवल प्रतिस्पर्धा का अवसर देगा, बल्कि छात्रों को सीखने, आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका भी देगा।

आयोजक डॉ. आर्यन श्रीवास्तव ने मेडिकल छात्रों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम आने वाले डॉक्टरों के लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक मजबूत अकादमिक नींव साबित होगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें