हरियाणा सरकार (Government of Haryana) ने कर्मचारियों (employees) और पेंशनरों (Pensioners) के लिए DA और DR 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है। जानिए कब मिलेगा एरियर और कितना फायदा होगा।
चंडीगढ़
महंगाई की मार के बीच हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। अब जेब पर दबाव थोड़ा हल्का होगा, क्योंकि महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ा दिए गए हैं।
बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
कितना बढ़ा और कब से लागू?
हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के आदेश के अनुसार—
- DA/DR 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है
- यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी
किसे मिलेगा फायदा?
इस फैसले से राज्य के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर/परिवार पेंशनर सीधे लाभान्वित होंगे। 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले सभी पात्र इसमें शामिल हैं।
कब मिलेगा पैसा?
- बढ़ा हुआ DA/DR मई 2026 के वेतन/पेंशन के साथ मिलेगा
- जनवरी से अप्रैल 2026 तक का एरियर जून 2026 में दिया जाएगा
यानी कर्मचारियों को एक तरफ हर महीने ज्यादा रकम मिलेगी, तो दूसरी तरफ एकमुश्त एरियर भी जेब में आएगा।
राउंड ऑफ का नियम भी तय
- 50 पैसे या उससे ज्यादा राशि को अगले पूरे रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा
- 50 पैसे से कम राशि को नजरअंदाज किया जाएगा
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
