‘गढी बुर्जी सीधी करने गए, लहूलुहान लौटे’ | मथुरा में दबंगों का कहर, बेटियों के सिर फोड़े, परिवार को अधमरा किया

मथुरा (Mathura) के बरसाना (Barsana) थाना क्षेत्र के पिसावा (Pisawa) गांव में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मथुरा 

बरसाना थाना क्षेत्र के पिसावा गांव में एक मामूली विवाद ने ऐसा खूनी रूप ले लिया, जिसे देखकर रूह कांप जाए। जमीन पर काम कर रहे एक कमजोर परिवार पर दबंगों ने ऐसा हमला बोला कि बेटियां खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं और हमलावर बेहोश हालत में भी उन्हें पीटते रहे।

घटना क्रम के अनुसार पीड़ित रमेश पुत्र गोपाल ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे पुत्री सुधा, भानवती, राजवती, गीता, अंजली पुत्री अशोक, शिवम पुत्र अशोक के साथ ग्राम समाज की जमीन पर पुरानी गढ़ी बुर्जी को सीधा कर रहे थे। तभी गांव के ही कन्हैया, रघुवर, गिरधारी पुत्रगण शिब्बी विष्णु, मुरारी,चन्द्रपाल पुत्रगण कन्हैया, रामहेत पुत्र वीरपाल, मीना पत्नी रामहेत, लच्छी, रोहित पुत्रगण श्याम, सुरेश पुत्र नौहबत निवासी गाँव पिसावा थाना बरसाना, जिला मथुरा लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर वहां पहुंचे।

‘मैं दबाव में नहीं झुकूंगी’— केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट का सख्त संदेश | जज बोलीं: खुद को सही साबित करने के लिए जज को बेईमान नहीं कह सकते

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले गाली-गलौज हुई और फिर अचानक हमला शुरू हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा। सबसे ज्यादा बर्बरता सुधा और भानवती के साथ हुई—उनके सिर पर सरिया और डंडों से वार किए गए, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि हमलावर यहीं नहीं रुके, बल्कि बेहोश हालत में भी उन्हें पीटते रहे।

घटना के दौरान शिवम, गीता, राजवती, अंजली और खुद रमेश भी गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावर जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घायल महिलाओं की हालत तस्वीरों में साफ दिखती है—सिर पर गहरे जख्म, बहता खून और चेहरे पर दर्द की कहानी। ये तस्वीरें इस हमले की क्रूरता की गवाही दे रही हैं।

  • पहले फोटो में एक महिला के सिर पर गहरी चोट है, बालों में खून जम चुका है और घाव बेहद गंभीर नजर आ रहा है।
  • दूसरे फोटो में सिर के बीचों-बीच फटा हुआ जख्म साफ दिख रहा है, जिससे लगातार खून बह रहा है।

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

पुलिस पर भी उठे सवाल

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने शुरू में सिर्फ दो आरोपियों को पकड़ा, वो भी तब जब वे फर्जी मेडिकल कराने जा रहे थे। बाद में उन्हें चालान कर छोड़ दिया गया। गंभीर आरोप ये भी है कि पुलिस ने मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की और लेन-देन की चर्चा गांव में जोरों पर है।

दहशत में परिवार

हमले के बाद से पूरा परिवार भय के साए में जी रहा है। महिलाएं अब भी सदमे में हैं और गांव में दबंगों का खौफ साफ महसूस किया जा सकता है।

पीड़ित रमेश ने थाना बरसाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस खून से सनी कहानी में न्याय दिला पाती है या दबंगों की पहुंच में दब जाएगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।